Bigg Boss: घर में 24 घंटे भी नहीं टिक पाए नकुल! हाथापाई के बाद बिग बॉस ने किया बाहर?, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए नकुल धुल शो के भीतर 24 घंटे भी नहीं टिक पाए हैं। गुल्लू के साथ हाथापाई करने के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया है।

बिग बॉस 20 से नकुल धुल के एविक्शन की अफवाहें सही साबित हुई हैं। मनीष गोयल इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे और जब तक इस शॉक को कंटेस्टेंट स्वीकार कर पाते, सलमान खान ने एक और धमाका कर दिया। सलमान खान ने ‘तथास-Two’ ट्विस्ट डालते हुए बताया कि एक नहीं बल्कि 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आएंगे। मनीष गोयल के बाद नकुल धुल को घर के भीतर भेजा गया और खबर थी कि उनके बिग बॉस हाउस में जाते ही माहौल बिगड़ गया है। अफवाहें थीं कि नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठा दिया है और इसकी वजह से उन्हें एविक्ट कर दिया गया है। अब इस खबर पर मुहर लगती नजर आ रही है।

महज 24 घंटे में बाहर हो गए नकुल

बिग बॉस 20 से जुड़ी खबरें लीक करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि शो के भीतर काफी बड़ा झगड़ा हो गया है। नकुल धुल और गुल्लू के बीच झगड़े की अफवाहें सही साबित होती दिख रही हैं। पोस्ट के मुताबिक नकुल और गुल्लू के बीच बीती रात हुए झगड़े में चीजें हाथ से बाहर हो गईं। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और इसके बाद नकुल धुल को बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब कोई कंटेस्टेंट 24 घंटे भी बिग बॉस हाउस में नहीं टिक पाया है।

क्यों विवादों में रह चुके हैं नकुल धुल?

इससे पहले पुनीत सुपरस्टार को भी सिर्फ एक दिन के भीतर शो से बाहर करना पड़ गया था। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में हाथ उठाना मना है और अगर कोई कंटेस्टेंट ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाता है। नकुल धुल एक कॉन्टेंट क्रिएटर हैं जो रजत दलाल को सपोर्ट करने और महिलाओं के लिए किए गए कमेंट्स की वजह से विवादों में रहे हैं। नकुल का बिग बॉस हाउस में आना इसलिए भी चर्चा में था, क्योंकि नकुल हरियाणवी ऑडियंस की नब्ज समझते हैं और उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

नकुल के एविक्शन पर पब्लिक रिएक्शन

नकुल धुल के एविक्शन पर ऑडियंस के रिएक्शन की बात करें तो लोग इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- हो सकता है कि सीक्रेट रूम में भेज दिया हो? इस पर बिग बॉस तक ने रिप्लाई किया- नहीं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- नकुल के लिए रिस्पेक्ट है, कम के कम नकुल को पीटकर गया। एक शख्स ने हंसने वाले इमोजी बनाकर लिखा- नकुल ने पुनीत सुपरस्टार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा- तो ये खबरें सही साबित हुईं। वैसे ठीक ही हुआ, नकुल पहले भी काफी कुछ विवादित बोल चुका है।





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए नकुल ढुल? 24 घंटे का भी नहीं रहा सफर, आधी रात आखिर ‘मिट्ठू डॉन’ ने क्या कर दिया?

BB 20: CJP प्रोटेस्ट में लिया था हिस्सा, अब बिग बॉस 20 में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें कौन हैं नकुल धुल?

Nakul Dhull Eviction: बिग बॉस ने नकुल धुल को आधी रात को शो से बाहर निकाला! जानिए रविवार रात को आख‍िर हुआ क्‍या – nakul dhull evicted from the bigg boss 20 house bigg boss acted middle of the night find out exactly what happened