Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने चिकन में डाले आलू, माही विज ने टोका तो जमकर हुई लड़ाई, गुस्से में बताया- ‘स्ट्रगलिंग एक्टर’ – Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Slams Mahhi Vij over chicken Calls Aman Gandhi a Struggling Actor avr

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने चिकन में डाले आलू, माही विज ने टोका तो जमकर हुई लड़ाई, गुस्से में बताया- ‘स्ट्रगलिंग एक्टर’ – Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Slams Mahhi Vij over chicken Calls Aman Gandhi a Struggling Actor avr

by BollywoodNewsAndMovie


हाइलाइट्स

  • किचन में माही और आम्रपाली के बीच हुई लड़ाई

  • आम्रपाली ने अमन गांधी को कहा स्ट्रगलिंग एक्टर

Bigg Boss 20 का घर हर गुजरते दिन के साथ और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. पहले वीकेंड का वार के बाद घरवालों के बीच समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. अब शो के नए प्रोमो में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की माही विज और अमन गांधी के साथ जमकर लड़ाई होती दिखाई दे रही है. बात इतनी बढ़ जाती है कि माही विज रोने लगती हैं.

चिकन में आलू डालने को लेकर माही और आम्रपाली के बीच हुआ विवाद
शो के नए प्रोमो में माही विज किचन में आम्रपाली दुबे को चिकन बनाने को लेकर कुछ निर्देश देती नजर आती हैं. माही की लगातार बातों से आम्रपाली नाराज हो जाती हैं. इसके बाद वो माही को किचन से दूर रहने के लिए कहती हैं. आम्रपाली साफ शब्दों में कहती हैं कि उन्हें खाने में किसी तरह की नेगेटिविटी नहीं चाहिए. इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है. आम्रपाली माही पर यह आरोप भी लगाती हैं कि वह गेम में आगे बढ़ने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट्स का सहारा लेती हैं.

आम्रपाली की बातों से माही काफी आहत नजर आती हैं और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं. वह रोने लगती हैं. कई दर्शक आम्रपाली के बेबाक अंदाज को पसंद कर रहे हैं और उन्हें शो की मजबूत कंटेस्टेंट मान रहे हैं.

आम्रपाली ने अमन गांधी को कहा स्ट्रगलिंग एक्टर
माही के साथ विवाद के बाद आम्रपाली दुबे की भिड़ंत अमन गांधी से भी होती नजर आ रही है. प्रोमो के मुताबिक, आम्रपाली अमन के करियर पर कमेंट करते हुए उन्हें स्ट्रगलिंग एक्टर कह देती हैं. आम्रपाली अपने लंबे करियर का हवाला देते हुए अमन से अपनी तुलना करती हैं. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है. अमन भी चुप नहीं रहते और आम्रपाली पर पर्सनल कमेंट करते हैं.

अमन कहते हैं कि उन्हें आम्रपाली की आवाज पसंद है, लेकिन उनका चेहरा पसंद नहीं है. इसके बाद दोनों के बीच एक के बाद एक कई तीखे कमेंट सुनने को मिलते हैं.

 

बाहर की बातों को लेकर भी भिड़े दोनों
बहस के दौरान आम्रपाली यह भी इशारा करती हैं कि उन्हें अमन के घर के बाहर के काम और उनसे जुड़ी कुछ बातों की जानकारी है. वह अमन से पूछती हैं कि क्या उन्हें उन बातों का खुलासा करना चाहिए. यह सुनकर अमन भड़क जाते हैं. वह आम्रपाली को याद दिलाते हैं कि Bigg Boss के घर में बाहर की बातों को गेम में लाने के नियम हैं. उनका कहना है कि कंटेस्टेंट्स को शो के नियमों के मुताबिक ही खेलना चाहिए. अब आम्रपाली, माही और अमन के बीच हुआ यह विवाद आने वाले एपिसोड में किस मोड़ पर जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

 





Source link

You may also like

Leave a Comment