Bigg Boss 20: इस हफ्ते टॉप 5 में हुए उलटफेर, जानिए कौन सा कंटेस्टेंट बना नंबर वन, Bigg-boss Hindi News


Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: एक वक्त पर मैरी कॉम और कनिका जैसी कंटेस्टेंट बिग बॉस 20 की टॉप 5 लिस्ट में थीं, लेकिन इस हफ्ते खेल बदला हुआ नजर आया है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में हर कंटेस्टेंट ऑडियंस की नजर में चमकने की भरसक कोशिश कर रहा है। हालांकि चुनिंदा खिलाड़ी ही हैं, जिन्हें दर्शक इस सीजन के फिनाले तक लेकर जाएंगे। इस बीच बिग बॉस की तरफ से आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स भी अहम योगदान देंगे। बिग बॉस हाउस में अभी तक कई कंटेस्टेंट जहां अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो हर हफ्ते टॉप 5 की लिस्ट में आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते किन 5 खिलाड़ियों ने टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है।

टॉप 5 की लिस्ट में आए ये नाम

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है जो इस हफ्ते सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। इस लिस्ट में जिन कंटेस्टेंट का नाम टॉप 5 में रहा है उनके नाम हैं- उदिति सिंह, स्काउट ओपी, काजी तौकीर, अरिश्फा खान और यंग डीएसए। लेकिन इन सभी में से किसे कौन सी पोजिशन मिली है और ऑडियंस का रिएक्शन क्या है? चलिए समझते हैं। टॉप 5 की लिस्ट में सबसे नीचे जिस कंटेस्टेंट को जगह मिली है, वह हैं- उदिति सिंह। उदिति ने बिग बॉस हाउस में पिछले एक हफ्ते में कई वजहों से बज क्रिएट किया है।

इस पोजिशन पर रहीं अरिश्फा

लिस्ट में नंबर 4 पर रही हैं अरिश्फा खान। पॉजिटिव और निगेटिव, दोनों ही वजहों से अरिश्फा खान ने सुर्खियां बटोरी हैं। अरिश्फा जब बिग बॉस हाउस में आईं तभी से वह कई खिलाड़ियों के निशाने पर रही हैं, लेकिन उनकी बेहिसाब इंस्टा फॉलोइंग उन्हें घर के भीतर बनाए रखने में योगदान दे रही है। बिग बॉस 20 की टॉप 5 लिस्ट में जो खिलाड़ी नंबर 3 पर रहा है, उसका नाम है- यंग डीएसए। उनका बात करने का अंदाज और चीजों को हैंडल करने का तरीका काफी यूनिक रहा है और यही वजह है कि वह इस हफ्ते नंबर 3 पर आ गए हैं।

टॉप 2 में आए कौन से कंटेस्टेंट

टॉप 2 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है क्योंकि पहले जहां मैरी कॉम और कनिका जैसे नाम टॉप 5 के भीतर थे, वहीं इस बार स्काउट ओपी नंबर 2 पर आ चुके हैं। बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट लिस्ट में जो खिलाड़ी इस हफ्ते नंबर वन रहा है, वह हैं काजी तौकीर। काजी पिछले हफ्ते भी बिग बॉस 20 के सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे थे, इस हफ्ते भी उन्होंने नंबर 1 पर अपनी जगह पक्की की हुई है। वह घरवालों को चाहे कैसे भी लगें, लेकिन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन क्या वह फिनाले तक का सफर तय कर पाएंगे? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिल जाएगा।





Source link

Related posts

आम्रपाली दुबे की बहन आंचल ने गुल्‍लू और माही विज की लगाई क्‍लास! ‘मोटू पतलू’ और ‘फुटबॉल’ कहने पर भड़कीं – aamrapali dubey sister aanchal calls out gullu and mahhi vij over body shaming shares instagram story

Amrapali Dubey की बिग बॉस के घर में हुई बॉडी शेमिंग, गुस्से से आगबबूला हुईं बहन; गुल्लू को लगाई फटकार

‘अब बस इन्हें ट्रॉफी दे दो’, काजी तौकीर की ‘चैंपियन’ वाली स्पीच के दीवाने हुए लोग, एक्सेंट सुन मुंह ताकती रह गईं कनिका-माही