Amrapali Dubey की बिग बॉस के घर में हुई बॉडी शेमिंग, गुस्से से आगबबूला हुईं बहन; गुल्लू को लगाई फटकार


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के असली रंग और उनकी प्रायोरिटी सामने आ रही है। एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का भी कंटेस्टेंट कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में गुल्लू और माही विज ने एक लड़ाई के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की बॉडी शेमिंग की।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद आम्रपाली की बहन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने दोनों कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

आम्रपाली की बॉडी शेमिंग पर गुस्साई बहन

दरअसल, कनिका मान (Kanika Maan) से लव गिल का राशन टास्क को लेकर बीते एपिसोड में एक बड़ा झगड़ा हो गया था, जिसमें आम्रपाली भी कूदीं और उन्होंने गुल्लू और कनिका मान को रेसिस्ट कमेंट के लिए सुनाया। जिसके बाद गुल्लू ने आम्रपाली की तुलना कार्टून मोटू से कर दी। लव-आम्रपाली की जोड़ी को गुल्लू ने मोटू-पतलू बताया। यह सुनकर माही विज जोर-जोर से हंसी, लेकिन आम्रपाली की बड़ी बहन आंचल को ये मजाक बिल्कुल भी फनी नहीं लगा।

आंचल ने अपने आधिकारिक इंस्टा स्टोरी पर गुल्लू और माही विज को फटकार लगाते हुए गुस्सा व्यक्त किया और लिखा, “क्यों माही विज और गुल्लू ने मेरी बहन आम्रपाली की बॉडी शेमिंग करके बच निकलना इतना आसान है? बॉडी शेमिंग कभी भी करना सही नहीं है। किसी भी इंसान के शरीर का मजाक नहीं बनाना चाहिए, खासकर तब जब उनका काम ही उनकी प्रतिभा को दर्शाता है।”

‘आम्रपाली इंडस्ट्री में हमेशा हिट रही है’

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की बहन ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए आगे लिखा, “मेरी बहन किस शेप और साइज की है कोई मैटर नहीं करता, वह इंडस्ट्री में हमेशा हिट रही है। उसने अपने टैलेंट और परफॉर्मेंस के दम पर सबके दिल जीते हैं। बॉडी शेम करना कोई अचीवमेंट नहीं है। अगर लड़ाई करनी है तो तमीज से करो ना। जब आम्रपाली के खिलाफ कोई प्वांइट नहीं मिला तो ये रिमार्क शुरु कर दिया।

आंचल ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, “आपका काम सबसे ज्यादा मैटर करता है और आम्रपाली उसी में माहिर हैं। इन सब रिमार्क से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे और आम्रपाली दुबे के परिवारवालों को उनपर गर्व है।” सिर्फ उनकी बहन ने ही नहीं, बल्कि आम्रपाली की टीम ने भी मेकर्स से ये गुजारिश की कि वह बॉडी शेमिंग के टॉपिक को वीकेंड के वार में जरूर डिस्कस करें, क्योंकि पहले सलमान ने छोटा भीम, इंदुमती के बारे में बात की थी।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: इस हफ्ते टॉप 5 में हुए उलटफेर, जानिए कौन सा कंटेस्टेंट बना नंबर वन, Bigg-boss Hindi News

‘अब बस इन्हें ट्रॉफी दे दो’, काजी तौकीर की ‘चैंपियन’ वाली स्पीच के दीवाने हुए लोग, एक्सेंट सुन मुंह ताकती रह गईं कनिका-माही

Bigg Boss 20: राशन और कैप्टेंसी के चक्कर में भिड़े घरवाले, जानिए किसने मारी बाजी कौन बना नया कैप्टन