Bigg Boss 20: काजी ने औरत बनकर मनीष को फिर छेड़ा, लव गिल पर लगा राशन चोरी का आरोप


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में काजी तौकीर इन दिनों अपने अनोखे अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. काजी घरवालों के साथ मस्ती करते है, तो वहीं कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगती है. वहीं एक बार फिर शो के कंटेस्टेंट काजी ने फीमेल गेटअप लिया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. काजी ने साड़ी, बिंदी के साथ ऐसा गेटअप लिया है, जिसे देखने के बाद घरवाले भी अपनी हंसी रोकने में सफल नहीं हुए हैं.

बता दें कि काजी के निशाने पर इस बार और कोई नहीं बल्कि शो के कंटेस्टेंट एक्टर मनीष गोयल रहे. औरत का गेटअप लेकर काजी ने एक्टर के साथ जमकर फ्लर्ट किया है और गाने भी गए हैं. इतना ही नहीं काजी ने सभी घरवालों के सामने मनीष के माथे पर किस भी किया है. वहीं मनीष भी इस बार काजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आए है.

  काजी तौकीर ने मनीष के साथ किया फ्लर्ट

काजी तौकीर मनीष के साथ मस्ती करने के बाद वो शो की कंटेस्टेंट उदिती और अरिशफा के साथ गार्डन एरिया में जमकर डांस किया है. दरअसल, बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में काजी तौकीर महिला के किरदार में नजर आने वाले हैं. उन्होंने यह गेटअप लेने के लिए एक्ट्रेस आम्रपाली की साड़ी और ब्लाउज पहले है. वहीं अरिश्फा ने उनका मेकअप किया है और स्काउट ने उनका पल्लू ठीक किया. काजी ने अपना नाम कन्नू रखा उनका यह अवतार देखकर घरवाले भी हंसने लगे. 

लव गिल पर लगा राशन की चोरी का आरोप

बिग बॉस के घर का माहौल काफी बदल चुका है. दरअसल, सुबह होते ही सुबह होते ही अरिश्फा खान को देखकर लव गिल चोर-चोर कहती हुई नजर आती है. वहीं अरिशफा ये बात अपने दोस्तों को कहती है. दरअसल, बीते एपिसोड में लव गिल और यंग के बीच राशन को लेकर काफी बहस देखने को मिली है. बता दें कि पहले ही लव ने कुछ चीजें चुराई थी, जिसके बाद राशन का भी पूरा इल्जाम उन पर लग गया था.





Source link

Related posts

शाहरुख खान-करण जौहर को बिग बॉस में हिस्सा लेने का ऑफर? शो के एक्स-टैलेंट मैनेजर आनंद चव्हाण का दावा | Bigg Boss Approached Shah Rukh Khan Karan Johar Season 1 Anand Chavan

क्यों Bigg Boss 20 जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं काजी तौकीर? जानें क्यों हैं दूसरों से अलग | Bigg Boss 20 Winner Contender Qazi Touqeer 5 Qualities Entertainment Salman Khan

‘तुम गुल्लू के साथ लव एंगल दिखाना….’, कनिका मान ने लगाए लव गिल पर इल्जाम; ‘बिग बॉस 20’ में किया बड़ा दावा