यंग डीएसए के सवाल पर उदिति सिंह ने कहा, “हां, और फिर मैंने छोड़ दिया।” यंग डीएसए ने आगे पूछा कि तूने छोड़ा सामने से? वहीं उदिति सिंह ने जवाब दिया, “पहले, जब मैं पुणे में थी।” उदिति सिंह की बातें सुनकर दर्शकों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान! दोनों चीटर अपनी-अपनी पोल खोल रहे हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “तो उदिति सिंह भी कोई अलग नहीं हैं। यंग और स्काउट के अलावा घर में एक और चीटर है।”