बिग बॉस 20 फैमिली वीक
Bigg Boss 20: हर साल बिग बॉस के फैंस को शो के फैमिली वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है. आमतौर पर यह शो के आखिरी पड़ाव में होता है. कंटेस्टेंट्स भी इस खास हफ्ते का इंतजार करते हैं. कई हफ्तों तक अपने परिवार से दूर रहने के बाद उन्हें अपनों से मिलने का मौका मिलता है. इतना ही नहीं, वे अपने परिवार वालों को घर के बाकी सदस्यों से भी मिलवाते हैं. अब जैसे-जैसे ‘बिग बॉस 20’ आगे बढ़ रहा है, दर्शकों को भी फैमिली वीक का इंतजार है.
इस सीजन में भी कंटेस्टेंट्स फैमिली वीक का इंतजार कर रहे हैं और फैमिली से मिलने के लिए बेताब हैं. इस बीच खबर आई है कि शो में जल्द ही फैमिली वीक शुरू हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह खास सेगमेंट 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
कब शुरू होगा बिग बॉस का फैमिली वीक?
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स का अपनों से मिलने का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है. इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 20 में फैमिली वीक 30 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चल सकता है. इस दौरान कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार के सदस्य घर में पहुंच सकते हैं. बिग बॉस के हर सीजन में फैमिली वीक सबसे इमोशनल हिस्सों में से एक होता है. इस दौरान कंटेस्टेंट्स और उनके परिवार के बीच कई भावुक पल देखने को मिलते हैं. साथ ही दर्शकों को भी घर के सदस्यों की निजी जिंदगी और उनके रिश्तों के बारे में जानने का मौका मिलता है
क्या बढ़ाया जाएगा बिग बॉस 20 का रनटाइम?
इसी बीच बिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के इस रियलिटी शो को दो से चार हफ्तों तक एक्सटेंशन मिल सकता है।.पहले माना जा रहा था कि शो का सफर 20 दिसंबर 2026 को खत्म हो जाएगा, लेकिन अब मेकर्स कथित तौर पर इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. अगर शो को एक्सटेंशन मिलता है, तो इसका फिनाले जनवरी 2027 तक जा सकता है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने शो के एक्सटेंशन या फिनाले की नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: टेबल 2 के लिए, कुर्सी 1 के लिएरितेश देशमुख की गोद में जेनेलिया, वायरल हुई तस्वीर