बिग बॉस के पहले सीजन के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से संपर्क करने के बारे में बात करते हुए आनंद चव्हाण ने कहा, “बिग बॉस के पहले सीजन के लिए, हमने शाहरुख खान और करण जौहर समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से कंटेस्टेंट के तौर पर जुड़ने की पेशकश की थी। उस समय तक हम होस्ट चुनने के चरण तक भी नहीं पहुंचे थे, क्योंकि शो के फॉर्मेट में तब होस्ट का कोई प्रावधान ही नहीं था। हमारा पूरा ध्यान कंटेस्टेंट्स पर था, और जाहिर है कि हमारी विशलिस्ट में सबसे बड़े एक्टर्स के नाम शामिल थे। ऐसा सोचने में कुछ भी गलत नहीं है। जब हमने इन एक्टर्स से संपर्क किया, तब हमें एहसास हुआ कि हर एक के साथ हमारा अनुभव अलग-अलग होगा। हालांकि, देरी की वजह से शो की तय लॉन्च डेट पर कोई असर नहीं पड़ा। शो अपनी योजना के अनुसार ही लॉन्च हुआ। ऐसा बिल्कुल नहीं था कि सेलेब्रिटीज के राजी न होने की वजह से शो में देरी हुई हो।”