Bigg Boss 20: काजी ने लव को रोस्ट करते हुए ऐसे शब्दों को किया यूज, खिलाफ हुए घरवाले, शो में मचा ड्रामा


Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर जा रहा है, घर का माहौल और खेल और भी ज्यादा गंभीर होता जा रहा है. ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर खूब हंगामा देखने को मिला. इस बार घर में बीबी शो का आयोजन हुआ, जहां कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को रोस्ट किया. इस दौरान काजी तौकीर ने लव को निशाना बनाया और उनके लिए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिस पर घर के कई सदस्य नाराज हो गए. तो आइए जानते हैं 23 नवंबर के एपिसोड में और क्या-क्या हुआ.

माही-अरिश्फा और यंग-स्काउट की बहस

एपिसोड की शुरुआत में माही (Mahhi Vij) और अरिश्फा में लड़ाई होती है. माही अरिश्फा से कहती हैं कि वो उनके बारे में गलत चीजें न बोलें. वहीं, अरिश्फा कहती हैं कि वो वही कह रही हैं जो माही करती हैं. दूसरे ओर यंग किचन एरिया में स्काउट को टोकते हैं, दरअसल, स्काउट बार-बार यंग के साथ मस्ती कर रहे थे जो यंग को पसंद नहीं आया.  फिर अगली सुबह गाने की जगह  सब कुकड़ू बजने पर उठते हैं. इसके बाद घर में बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि बीबी 20 शो होगा. जहां हर एक कंटेस्टेंट को टास्क दिया जाता है. 

बीबी शो में क्या क्या हुआ?

बीबी शो में सबसे पहले आम्रपाली डांस करती हैं और फिर उदिति और यंग स्टेज पर आते हैं और रैप शुरू करते हैं. पहले अपना रैप करने के बाद उदिति माही को टारगेट करके उनपर तंज कसती हैं. फिर काजी और अरिश्फा अगली परफॉरमेंस देते हैं और उन्होंने कनिका को रोस्ट करते हैं. अंत में लव गिल ने पंजाबी गाने पर डांस किया. सबसे अधिक नंबर उदिति और यंग को मिले. परफॉरमेंस के आधार पर घरवालों को 84 परसेंट राशन मिला. लेकिन रोस्टिंग के दौरान काजी लव को लेकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिसके बाद घरवाले उनके खिलाफ हो गए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर से सवाल करना करण वाही को पड़ा भारी, लोगों ने बुलाया कनिका का PR, इंटरनेट पर गाली पड़ने पर किया रिएक्ट

काजी ने माफी मंगने से किया इंकार

शो के बाद  अरिश्फा (Arishfa Khan) लव से माफी मांगती है, क्योंकि उन्होंने भी काजी के साथ मिलकर उन्हें रोस्ट किया था. लेकिन काजी (Qazi Touqeer) अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं थे. माही विज भी उन्हें समझाती हैं, लेकिन काजी ने उन्हें भी सुना दिया, जिसके बाद लव गिल और काजी की काफी लड़ाई हुई. इस लड़ाई में स्काउट लव का सपोर्ट कर रहे थे, जिस वजह से स्काउट और काजी की भी बहस हो जाती हैं. दरअसल, काजी गुड डे, बैड जे और लव डे बोलते हैं. लेकिन लोगों को सुनने में ये गलत लगता है.

स्काउट-यंग की होगी बहस

बता दें, इस लड़ाई में स्काउट लव का सपोर्ट कर रहे थे, जिस वजह से स्काउट और काजी की बहस हो गई. इसी मामले में यंग ने भी अपनी राय रखी. वहीं, शो का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें स्काउट बोलते हैं- ‘उनके लिए लव डे बोलना गलत नहीं है। कोई लव और डे स्पेस देकर बोल रहा है तो मेरे लिए ये ह्यूमर है.’ इस वजह से ही स्काउट और यंग में काफी बहस हो जाती है. यंग भी आखिर में बोल देते हैं- ‘तेरा बोलना ही मुझे खराब लग रहा है.’ 

ये भी पढ़ें- ‘फेम गुरुकुल’ की जीत से बिग बॉस 20 तक, कैसी रही Qazi Touqeer की जिंदगी? अब मिले 2 गानों के ऑफर



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: घर में फिर छिड़ा विवाद, काजी तौकीर के गाने पर अरिश्फा ने जताई आपत्ति; लव गिल पर भी हुआ डिस रैप

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के कमेंट से घर में मचा बवाल, लव गिल से हुई तीखी बहस, रो पड़ीं अरिश्फा

कब होगा ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले? मेकर्स के बड़े फैसले ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें