एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) के साथ वापस लौट आया है। पूरे हफ्ते टीवी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने बिग बॉस 20 के सभी कंटेस्टेंट्स आज वीकेंड का वार की अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे। खासतौर पर वो सदस्य जो, पहले वीक में नॉमिनेट हैं।
होस्ट सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार के दूसरे दिन आज बिग बॉस 20 के उस पहले कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने का एलान करेंगे, जिसकी ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं।
बिग बॉस 20 से बाहर होगा एक सदस्य
रियलिटी शो के आधार पर बिग बॉस 20 आते ही सबका फेवरेट बन गया है। पहले वीक में दर्शकों को एंटरनेट करने वाले इस शो के 17 सदस्यों में से तीन मेंबर्स को इस हफ्ते नॉमिनेट किया गया है और वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान द्वारा उनके भविष्य का फैसला किया जाएगा। इस वीक जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं- आसिफ खान (Asif Khan), रोहेद खान (Rohed Khan) और तन्मय सिंह (स्काउट ओपी) शामिल हैं।
🚨 NOMINATIONS UPDATE!
Aasif Khan, Tanmay Singh aka Scout OP & Rohed Khan are directly nominated this week!
The three were discussing nominations during the task, so Bigg Boss scrapped the entire nomination task and punished them directly.
Captain Yung DSA was also part of…
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 12, 2026
ऐसे में अब इन तीनों सदस्यों से बिग बॉस सीजन 20 के घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब कौन बिग बॉस 20 से एग्जिट होगा, उसका फैसला रविवार रात शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में करेंगे।
वीकेंड का वार पर सबकी नजरें
बिग बॉस शो के इतिहास में वीकेंड का वार हमेशा से खास रहता है। एक तरफ हफ्ते के पूरे पांच दिन के बाद शनिवार और रविवार को फैंस को अपने फेवरेट होस्ट सलमान खान की झलक देखने को मिलती है और दूसरी तरफ बिग बॉस के चाहने वालों को ये पता लगता है कि घर से कौन बेघर होगा। इस वजह से बिग बॉस का वीकेंड का वार एपिसोड स्पेशल रहता है।