Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े अर्शिफा खान और स्कॉट, घर में मच गया हंगामा, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस 20 में हंगामे बढ़ते ही जा रहे हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा। इस दौरान एक टास्क के दौरान स्कॉट और अर्शिफा खान के बीच बहस हो जाती है और बाद में ये मामला और घंभीर हो जाता है। इसके बाद सभी घरवाले दोनों को संभालते हैं।

हुआ क्या स्कॉट और अर्शिफा के बीच

दरअसल, होता क्या है कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों को 2 टीम में बांट दिया जाता है- एक महिला टीम और एक पुरुष टीम। इस दौरान अर्शिफा, स्कॉट पर कलर फेंकती हैं और वो उनकी आंख में घुस जाता है। लेकिन अर्शिफा रुकती नहीं हैं। तभी स्कॉट, अर्शिफा को टच करते हैं कि तभी उदिति सिंह आ जाती हैं बीच में और वह स्कॉट को उन्हें टच नहीं करने से मना करती हैं। इसके बाद स्कॉट और उदिति के बीच मामला गंभीर हो जाता है।

ये भी पढ़ें:

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

अब देखते हैं कि इस लड़ाई का अंजाम आगे क्या होता है। वहीं कैप्टेंसी टास्क में कौन कैप्टन बनता है ये भी अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।

कौन बनता है कैप्टन

वहीं बिग बॉस तक ने ये भी रिपोर्ट दिया कि कुशाल तंवर यानी गुल्लू पहले कैप्टेंसी कन्टेन्डर बन गए हैं।

आम्रपाली और माही की लड़ाई

बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो आया था जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच लड़ाई होती दिखी है।

ये भी पढ़ें:

BB20 में कंटेस्टेंट बनकर आईं आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार निरहुआ को हुई इस बात की चि

दरअसल, ये मामला खाने से शुरू होता है। होता क्या है कि माही, आम्रपाली से पूछती हैं कि क्या उन्होंने चिकन में आलू डाले हैं तो इस पर दोनों के बीच बहस होती है। आम्रपाली को पसंद नहीं आता माही का उनकी कुकिंग पर सवाल खड़े करना। आम्रपाली बोलती हैं कि जो किचन में काम कर रहे हैं, उन्हें आराम से करने दो। दूसरों को उनके काम में दखलअंदाज नहीं करना चाहिए।

आम्रपाली ने माही को बोला कोई उनका नौकर नहीं है

आम्रपाली माही विज से कहती हैं कि घर में कोई उनका नौकर नहीं बैठा है और वहीं फिर माही विज लास्ट में इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद फिर माही कहती हैं कि मैं इनके लिए रोऊंगी…दो मिनट में खत्म कर दूंगी मैं इनको। आम्रपाली भी इस दौरान काफी गुस्से में दिखती हैं। अब देखते हैं कि आज के एपिसोड में क्या हंगामा होता है दोनों के बीच।

ये भी पढ़ें:

माही विज ने बिग बॉस 20 को बताया डिवोर्सी स्पेशल, बादशाह की एक्स-वाइफ पर कसा तंज

वैसे बता दें कि आम्रपाली और माही के बीच पहले अच्छा बॉन्ड था। दोनों शुरुआत में काफी अच्छे से बात करती थीं। लेकिन फिर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा तो दोनों के बीच विवाद और अनबन भी होने लगीं। अब दोनों हमेशा एक-दूसरे के अपोजिट ही बोलती हैं।



Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’: कप्तानी टास्क में स्काउट OP के साथ हुआ खेला, जनता से मांगा समर्थन

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने चिकन में डाले आलू, माही विज ने टोका तो जमकर हुई लड़ाई, गुस्से में बताया- ‘स्ट्रगलिंग एक्टर’ – Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Slams Mahhi Vij over chicken Calls Aman Gandhi a Struggling Actor avr

Bigg Boss 20: Gullu-Kanika के Love Angle पर सवाल, Audience को क्यों लग रहा है Romance Fake?