गुल्लू को हुआ प्यार?
Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों के नए रंग देखने को मिल रहे हैं. वहीं, शो में कई रिश्ते भी बदल गए हैं. जो पहले दुश्मन थे वो दोस्त बनते नजर आ रहे हैं और कुछ अपनों से दूरी बना रहा हैं. सिर्फ कनिका मान और कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू का रिश्ता ही ऐसा है जो शो की शुरुआत से लेकर अब तक एक समान रहा है. दोनों की दोस्ती साफ नजर आती है और हमेशा एक दूसरे का स्टैंड लेते भी नजर आते हैं. लेकिन अब लगता है कि इनके रिश्ते में भी नया मोड़ आने वाला है.
दरअसल, शो में गुल्लू ने कनिका मान के सामने अपनी दिल की बात रखी है. उन्होंने साफ कर दिया कि अब कनिका के लिए उनकी फीलिंग्स सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं हैं. वहीं, गुल्लू की बात सुनकर कनिका थोड़ी असहज नजर आईं. उन्होंने अपनी भावनाओं को जाहिर करने के साथ यह भी बताया कि आखिर क्यों वह किसी के साथ इमोशनली अटैच होने से डरती हैं.
गुल्लू ने कनिका से कही दिल की बात
दरअसल, कनिका, गुल्लू और लव गिल एक साथ बैठे हुए थे. इसी दौरान गुल्लू ने कनिका से कहा कि वह उनके लिए फीलिंग्स डेवलप करने लगे हैं. हालांकि, कनिका ने इस पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. ऐसे में गुल्लू ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा, “बोल ना गूंगी है क्या? आई लव यू थोड़ी बोल दिया मैंने.” इस पर लव ने गुल्लू को छेड़ते हुए कहा कि वह अपनी बात साफ-साफ क्यों नहीं कह रहे हैं.
इसके बाद गुल्लू ने कहा, “आई लाइक यू बोला है मैंने यार.” उन्होंने आगे कहा, “पसंद है मेरे को.” इस पर कनिका ने जवाब दिया कि वह भी उन्हें पसंद करती हैं, लेकिन एक दोस्त के तौर पर. उन्होंने कहा, “पर ऐसे तो गुल्लू मुझे भी तू पसंद है ना.” इस पर लव ने मजाक में कहा, “ओह, आई लाइक यू टू.”
Gullu and Kanika trying their best to give us content nobody asked for ! Gullu and Kanika admitting they like each other! 🥶
#BiggBoss20 https://t.co/VFq3AYncyW
— Kamil (@imkkamil12) November 23, 2026
क्या कनिका के प्यार में पड़े गुल्लू
हालांकि, गुल्लू अपनी बात समझाने की कोशिश करते रहे. उन्होंने कहा कि अब कनिका के लिए उनकी पसंद पहले से ज्यादा बढ़ने लगी है. गुल्लू ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, “मेरी गलती मैंने ड्रैगन को पसंद कर लिया.” जब कनिका ने उनसे पूछा कि क्या वह सच में सीरियस हैं, तो गुल्लू ने जवाब दिया, “मैं सीरियस हूं यार.”
गुल्लू से बात करते हुए रो पड़ीं कनिका मान
बाद में गुल्लू और कनिका ने इस बारे में अकेले में भी बात की. इस दौरान गुल्लू ने उनसे पूछा कि क्या वह हमेशा इसी तरह शक में रहेंगी. धीरे-धीरे दोनों की बातचीत इमोशनल हो गई. कनिका ने बताया कि उन्हें किसी के साथ जुड़ने और फिर चोट पहुंचने का डर लगता है. अपनी बात कहते हुए वह रो पड़ीं.