Bigg Boss 20 : गुल्लू को बचाने के लिए माही ने उठा दिया नकुल पर हाथ, सामने आया वीडियो, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस 20व के लेटेस्ट एपिसोड में नकुल और गुल्लू के बीच की लड़ाई ने सबको हैरान कर दिया। दोनों के बीच बहस से शुरू हुआ विवाद फिजिकल फाइट में बदल जाता है। दोनों की हाथापाई को रोकने के लिए सभी घरवाले भी बीच में आ जाते हैं। लेकिन अब इस बीच इस लड़ाई से जुड़ा एक और वीडियो सामने आ रहा है जिस पर लोग माही विज को ट्रोल कर रहे हैं।

माही ने क्या किया

दरअसल, वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि गुल्लू और नकुल के बीच जब हाथापाई होती है तो माही भी उनकी लड़ाई को रोकने जाती हैं। वह नकुल पर गुस्सा भी करती हैं गुल्लू के साथ लड़ने पर। इतना ही नहीं वह नकुल पर हाथ भी उठाती हैं।

ये भी पढ़ें:

माही विज को बिग बॉस में भेजना चाहते थे एक्स पति जय, बोले- अब पिता और बेटी…

माही हुईं इमोशनल

बता दें कि इनकी लड़ाई के बाद माही इमोशनल हो जाती हैं और वह रोते हुए बोलती हैं कि इसने गुल्लू पर हाथ क्यों उठाया? वह बोलती हैं कि यहां आकर हाथ उठाएगा?

घरवालों ने की नकुल को घर से निकालने की डिमांड

इस मामले के बाद यंग डीएसएस, अरिशफा खान और आसिफ खान बिग बॉस से नकुल को घर से बाहर निकालने की मांग करते हैं। अब बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं यह तो बुधवार के एपिसोड में पता चलेगा।

माही पर लोगों के रिएक्शन

खैर माही के रिएक्शन की बात करें तो इस पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि माही का जो रिएक्शन था क्या वो सही है? एक ने लिखा कि बहती गंगा में हाथ धोना कोई माही से सीखे। एक ने लिखा कि माही के अंदर की मम्मी जाग गई। वहीं एक ने लिखा कि इस वीडियो को बार-बार देख रही हूं और मेरी हंसी नहीं रुक रही है। एक ने कमेंट किया वॉयलेंस तो तुम भी कर रही हो माही। एक ने सवाल किया कि क्या माही का ऐसा मारना फिजिकल नहीं है?

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20: नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव ने कसा तंज, बोले- अब जो…

क्यों हुई नकुल और गुल्लू के बीच लड़ाई

दरअसल, काजी और स्काउट के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान लड़ाई हो जाती है। इस दौरान फिर काजी, स्काउट के कान पर थूक देते हैं। इसी इंसिडेंट के बारे में काजी अपने दोस्तों से बात करते हैं और मजाक बनाते हैं। नकुल इस बात को स्काउट को बता देते हैं। इसके बाद स्काउट, यंग और नकुल, काजी के पास जाते हैं। इस दौरान गुल्लू, नकुल को इस मामले के बीच में आने से मना करते हैं।

अब नकुल और गुल्लू के बीच बहस हो जाती है और फिर ये बात लड़ाई तक पहुंच जाती है। दोनों की फिजिकल लड़ाई हो जाती है। अब देखते हैं कि बिग बॉस इस मामले पर क्या एक्शन लेते हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : गुल्लू को बचाने के लिए माही ने उठा दिया नकुल पर हाथ, सामने आया वीडियो, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘जो पिट रहा उसी को…’ Elvish Yadav ने Nakul Dhull पर कसा तंज, झगड़े के बाद गर्माया मामला

Nakul Dhull के मिड वीक एविक्शन से सोशल मीडिया पर मचा हडकंप, बिग बॉस के मेकर्स को बदलना पड़ेगा फैसला?