Nakul Dhull के मिड वीक एविक्शन से सोशल मीडिया पर मचा हडकंप, बिग बॉस के मेकर्स को बदलना पड़ेगा फैसला?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का विवादित शो बिग बॉस सीजन 20 अब पूरा तरह से चर्चा में हैं, जिसका कारण वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट नकुल धुल और गुल्लू (कुशल तंवर) के बीच हुआ झगड़ा है, जो हाथापाई तक जा पहुंचा। इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद नकुल को घर से बाहर करने की चर्चा तेज हुई है।

कहा जा रहा है कि बिग बॉस ने नकुल धुल को एविक्ट कर दिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर हडकंप मच गया है और लगता है कि शो के मेकर्स अपना फैसला बदल सकते हैं। ऐसा क्यों होगा आइए इस लेख में जानते हैं-

नकुल धुल की होगी री-एंट्री

गुल्लू के साथ हुए झगड़े की वजह से नकुल धुल (Nakul Dhull) ने बिग बॉस के घर का सबसे बड़ा नियम फिजिकल फाइट थोड़ा है। मंगलवार को जब शो का एपिसोड 38 समाप्त हुआ तो अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी घरवाले नकुल के खिलाफ हैं और उसे शो से बाहर जाने के लिए बिग बॉस से अपील कर रहे हैं। जिसका बाद बिग बॉस नकुल को आज एविक्ट कर सकते हैं। 

इस सीजन की जो टैगलाइन है दो वरदान उसके आधार पर उनकी एक लाइफलाइन चली गई है और बिग बॉस के घर में री-एंट्री मारने के लिए उनके पास दूसरा मौका है, जो उनको स्काउट ओपी की वजह से मिल सकता है। 

बताया जा रहा है कि बिग बॉस 20 के घर का नया कैप्टन स्काउट बनेंगे और वह अपनी कप्तानी पावर का इस्तेमाल करके नकुल को शो में वापस ला सकते हैं, जो इस सीजन का अब तक सबसे बड़ा ट्विस्ट हो सकता है। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। 

नकुल धुल को मिला रजत दलाल का सपोर्ट

एक तरफ जहां गुल्लू के साथ झगड़े के बाद बिग बॉस सीजन 20 के सभी कंटेस्टेंट्स नकुल धुल के खिलाफ हैं, वहीं उनको बिग बॉस 18 के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल का साथ मिला है और उन्होंने कहा है कि नकुल के आने से इस सीजन में जान आई है और लोग अब इसे देखना पसंद कर रहे हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘जो पिट रहा उसी को…’ Elvish Yadav ने Nakul Dhull पर कसा तंज, झगड़े के बाद गर्माया मामला

Bigg Boss 20 : गुल्लू को बचाने के लिए माही ने उठा दिया नकुल पर हाथ, सामने आया वीडियो, Bigg-boss Hindi News

‘ऐसे रोते नहीं’, ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर