Bigg Boss 20: टास्क के दौरान गुल्लू और स्काउट में हाथापाई, अरिश्फा ने जीता मुकाबला, लव गिल ने मांगी माफी


Bigg Boss 20: छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के नतीजों और उसके बाद के घटनाक्रम से हुई, जहां उदिति ने कैप्टेंसी अपने नाम कर ली। इससे पहले लव गिल की वजह से टास्क को बीच में ही रद्द करना पड़ा था। टास्क खत्म होने के बाद सभी घरवाले गार्डन एरिया में इकट्ठा होकर हालात पर चर्चा करते दिखे, तभी माही विज लव गिल को लेकर कुछ कहकर वहां से चली गईं, जिस पर लव ने गुल्लू और कनिका से बात की।

बेसन के हलवे में घी का ड्रामा और लव की माफी

एपिसोड आगे बढ़ा तो लव जानबूझकर माही, काजी और अरिश्फा के पास जाकर बैठती हैं, जहां माहौल हल्का-फुल्का और मस्ती भरा रहा। इसी बीच घर की रसोई में बेसन का हलवा बना, जिसमें गुल्लू ने बड़ी चालाकी से दिवाली का बचा हुआ सारा घी डाल दिया। इस हरकत पर घर में थोड़ा-बहुत ड्रामा जरूर हुआ, लेकिन कंटेस्टेंट्स ने ज्यादा तूल न देते हुए बात को टाल दिया। इसके बाद गुल्लू और कनिका से सलाह लेने के बाद लव ने कैप्टेंसी टास्क में हुई अपनी नासमझी के लिए घरवालों से माफी मांगी और सबसे पहले आम्रपाली के पास पहुंचीं।

उदिति को मिली खास पावर, अरिश्फा ने मारी बाजी

अगले दिन की शुरुआत हंसी-मजाक के साथ हुई, लेकिन जल्द ही बिग बॉस ने नई कैप्टन उदिति को एक विशेष पावर सौंपी। बिग बॉस ने उदिति से उन दो कंटेस्टेंट्स के नाम पूछे जिन्हें वे सबसे ज्यादा पसंद और सबसे ज्यादा नापसंद करती हैं। उदिति ने नापसंद के लिए लव गिल और पसंदीदा के लिए अरिश्फा का नाम लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीन राउंड का मुकाबला हुआ, जिसमें अरिश्फा ने बाजी मार ली।

टास्क के बीच गुल्लू और स्काउट की हाथापाई से मचा हंगामा

मुकाबले के दौरान अरिश्फा की तरफ से स्काउट और लव की तरफ से गुल्लू आगे आए, लेकिन खेल का जोश जल्द ही आक्रामकता में बदल गया। टास्क के बीच ही गुल्लू और स्काउट के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे पूरे घर में शोर-शराबा मच गया। दर्शकों के लिए यह पल काफी रोमांचक और तनावपूर्ण रहा, हालांकि टास्क समाप्त होने के बाद दोनों के बीच का तनाव शांत हो गया।

यह भी पढ़ें–  8 घंटे की शिफ्ट विवाद पर बोलीं समीरा रेड्डी, प्रोड्यूसर्स का नुकसान भी देखना जरूरी, दीपिका की मांग पर साधी चुप्पी



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए मनीष गोयल, सामने आई ये बड़ी वजह

Bigg Boss 20: सलमान खान वीकेंड पर कनिका से लेकर लव तक… इन कंटेस्टेंट्स की लगा सकते हैं क्लास, आज के एपिसोड में होगा बड़ा धमाका

Bigg Boss 20 में Qazi पर भड़कीं Kanika Mann, बोलीं- ‘मुझे पोक मत करो’