Bigg Boss 20: सलमान खान वीकेंड पर कनिका से लेकर लव तक… इन कंटेस्टेंट्स की लगा सकते हैं क्लास, आज के एपिसोड में होगा बड़ा धमाका


Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का आधे से ज्यादा सीजन गुजर चुका है. इसी के साथ सभी कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, जहां कुछ सदस्य गेम से भटक गए हैं तो कुछ एक दूसरे का गेम डिकोड करने में लगे हैं. इसी जद्दोजहद में घर में बहस के साथ झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं. पिछले एपिसोड में लव गिल और यंग के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें दोनों एक दूसरे को बुरा-भला कहा. वहीं, दूसरी तरफ घर की नई जोड़ी स्काउट और काजी तौकीर ने हर बार की तरह लोगों को हंसाने का काम किया. इसी के साथ आज वीकेंड का वार का एपिसोड आना है. आइए जानते हैं कि सलमान खान किन-किन सदस्यों की क्लास लगा सकते हैं और किसकी तारीफ कर सकते हैं. 

आज के एपिसोड में होगा बड़ा धमाका

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के प्रमोशन को लेकर ही बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड के लिए शूटिंग में देरी देखने को मिल रही है. पिछली बार की तरह इस बार भी लोगों को वीकेंड का वार का प्रोमो टाइम पर देखने को नहीं मिला. जिससे कई लोग इस बात को जानने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं कि सलमान खान ने वीकेंड पर किस कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और किसके गेम की तारीफ की. जानकारी के मुताबिक, आज के वीकेंड के वार एपिसोड में बड़ा धमाका हो सकता है. 

कनिका से लेकर लव की लग सकती क्लास 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में कई सदस्यों की सलमान खान जमकर क्लास लगा सकते हैं. बताया जा रहा है कि इसमें कनिका मान, लव गिल, यंग और उदिति सिंह समेत कई लोगों का नाम शामिल हैं. सलमान खान उदिति सिंह से रैकिंग टास्क को लेकर तीखे सवाल कर सकते हैं. 

यंग को लव को पोक करने पर लग सकती है फटकार

इसके अलावा सलमान यंग को फटकार लगा सकते हैं. दरअसल, पिछले एपिसोड में लव और यंग की तीखी बहस देखने को मिली थी, राशन चोरी के लिए यंग ने लव पर आरोप लगाया था और उन्हें चोर-भिखारी कहा था. सलमान खान इसी वजह से उन्हें पोक करने के लिए खरी खोटी सुना सकते हैं. यह भी कहा जा रहा है कि सलमान पहली बार यंग को बुरी तरह रियलिटी चेक दे सकते हैं. इसके अलावा लव को कैप्टेंसी टास्क के लिए सुनाया जा सकता है. 

कनिका और काजी की भी लग सकती है क्लास

वही, कानिका को सलमान काजी से बिना वजह पंगे लेने के लिए सवाल कर सकते हैं. दरअसल, इन दिनों जिस तरीके से दोनों के बीच बहस देखने को मिल रही है, उसे देखकर कई लोगों का कहना है कि कनिका काजी से जानबूझकर पंगे ले रही हैं. इसके अलावा उन्हें दूसरों के मुद्दें में घुसने के लिए कॉल आउट किया जा सकता है. इसके साथ ऐसा भी बताया जा रहा है कि काजी को मनीष को प्रोफेफर कहकर पोक करने पर सवाल किया जा सकता है .

स्काउट और उदिति हो सकती है तारीफ

सलमान खान इस हफ्ते पहली बार स्काउट ओपी की तारीफ करते दिखाई दे सकते हैं. उन्होंने पिछले कुछ दिनों से लव से दूरी बनाई है और अपने गेम को सुधारा है. सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी इस साइड को पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा उदिति और लव की कैप्टेंसी टास्क की परफॉर्मेंस के लिए तारीफ की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने कैमरे के सामने उतारा सारा मेकअप और हील्स, बॉडी शेडिंग से परेशान होकर फूट-फूटकर रोईं





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:यह कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर, सलमान ने खोले सभी घरवालों के राज; वीकएंड का वार में क्या खास? – Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Manish Goyal Evicted Due To Health Issues Salman Exposes Contestants Secrets

Bigg Boss 20: डबल स्टैंडर्ड वाले मुझे ज्ञान न दें…सलमान खान के सामने ही गुल्लू-कनिका से भिड़ीं आम्रपाली दुबे

मनीष गोयल ने बीच में छोड़ा शो, ‘बिग बॉस 20’ को मिले टॉप 10 कंटेस्टेंट