Bigg Boss 20: टूटी Young और Scout की दोस्ती, कहा- ‘मैं बहुत कंट्रोल कर रहा हूं वरना…’, Bigg-boss Hindi News


6 लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है उनके नाम हैं, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो लगातार दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी छाया हुआ है। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब घर पर नए कैप्टन बनने के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालें के बीच जमकर बवाल मचा। इसी बीच अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में जो हुआ उसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। घर के दो जिगरी दोस्तों की दोस्ती में दरार आ गई है।

खत्म हुई इन दो दोस्तों की दोस्ती

‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच जमकर लड़ाई होती नजर आ रही है। प्रोमो में यंग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वो स्काउट से कहते हैं, ‘मेरे लिए कौन स्टैंड लेगा। आज के बाद मैं किसी का दोस्त नहीं हूं इधर।’ इस पर स्काउट उन्हें समझाते नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, ‘क्या बोल रहा है, मैं क्या करूं।’ यंग कहता है, ‘तेरे लिए मैं स्टैंड ले रहा हूं तो मेरे लिए स्टैंड कौन लेगा। जिससे मेरी दोस्ती नहीं बनी उसको मैं अपना दोस्त नहीं मानता।’

जानें आखिर क्या हुआ झगड़ा

दरअसल, बिग बॉस में जब घरवालों को एक-दूसरे को नॉमिनेट करने की बजाय बचाने का टास्क मिला, तो स्काउट ने यंग डीएसए का नाम नहीं लिया। यंग को लगा कि वे स्काउट के लिए इतने खड़े रहे, पर स्काउट ने उन्हें नहीं बचाया। बस यही बात यंग को बुरी तरह से चुभी।

इन 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

‘बिग बॉस 20’ के इस वीक के नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस वीक नॉमिनेशन की लिस्ट में 6 लोगों का नाम सामने आया है। जिन 6 लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है उनके नाम हैं, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे। इस वीक इनमें से जिनके पास दो लाइफ हैं वो तो बच जाएंगे, लेकिन जिनके पास सिर्फ एक लाइफ है उनके सिर पर खतरा मंडरा रहा है। अब देखना ये है कि घर से किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो सकता है।

घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: इन 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर मंडरा रहा नॉमिनेशन का खतरा, कहीं आपका फेवरेट तो नहीं हो जाएगा बाहर, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: गुल्लू-यंग के बाद अब स्काउट और अरिश्फा के बीच हुई गंदी लड़ाई, ‘सड़ा हुआ सेब’ कहने पर मचा बवाल, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: Captaincy Task में बिग बॉस के घर में मचा घमासान, यंग डीएसए और गूल्लू के बीच हो गई हाथापाई