Bigg Boss 20: इन 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर मंडरा रहा नॉमिनेशन का खतरा, कहीं आपका फेवरेट तो नहीं हो जाएगा बाहर, Bigg-boss Hindi News


अब घर पर नए कैप्टन बनने के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालें के बीच जमकर बवाल मचा। एक तरफ जहां गुल्लू और यंग के बीच में हाथपाई तक बात पहुंच गई। वहीं, स्काउट और अरिश्फा के बीच भी जंग छिड़ी।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है। शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब घर पर नए कैप्टन बनने के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें घरवालें के बीच जमकर बवाल मचा। एक तरफ जहां गुल्लू और यंग के बीच में हाथपाई तक बात पहुंच गई। वहीं, स्काउट और अरिश्फा के बीच भी जंग छिड़ी। वहीं, अब इन सबके बीच घर के कई कंटेस्टेंट्स के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटगी हुई है। आइए जानते हैं कौन कौन से कंटेस्टेंट्स इस वीक नॉमिनेट हुए हैं।

इन 6 कंटेस्टेंट्स के सिर पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

‘बिग बॉस 20’ के इस वीक के नॉमेनिशन की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस वीक नॉमिनेशन की लिस्ट में 6 लोगों का नाम सामने आया है। जिन 6 लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है उनके नाम हैं, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, आसिफ खान, लव गिल और आम्रपाली दुबे। इस वीक इनमें से जिनके पास दो लाइफ हैं वो तो बच जाएंगे, लेकिन जिनके पास सिर्फ एक लाइफ है उनके सिर पर खतरा मंडरा रहा है। अब देखना ये है कि घर से किस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो सकता है।

स्काउट और अरिश्फा के बीच हुई जंग

शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। बहस के दौरान स्काउट ने अरिश्फा को ‘सड़े हुए सेब’ कहा और चेतावनी दी कि उनमें भी काफी ताकत है। इसके जवाब में अरिश्फा ने आपा खो दिया और स्काउट को ‘साइकोपैथ’ और ‘बदतमीज’ कहा। लेकिन बात तब बिगड़ी जब स्काउट, अरिश्फा के बिल्कुल पास आकर उनसे लड़ने लगे। अगर बीच में काजी या बाकी लोग नहीं आते तो ऐसा लग रहा था कि उनके बीच हाथापाई की नौबत आ जाती।

घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।





Source link

Related posts

लव गिल का गुरप्रीत घुग्गी संग विवाद फिर चर्चा में, प्रेग्‍नेंसी और 5Cr! स्‍काउट OP संग बातों-बातों में जिक्र – love gill gurpreet ghuggi controversy again in spotlight allegations of pregnancy

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने लगाई स्काउट और लव की क्लास, बोले- रिश्ता वही पर मसाज नहीं, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 LIVE: यंग शो के बाद किसी से नहीं रखेंगे वास्ता! आम्रपाली दुबे ने आसिफ के करियर पर उठाया सवाल – bigg boss 20 episode 55 written update in hindi 30 oct 2026 ask salman anything