Last Updated:
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ के ऐसे राज खोल रहे हैं, जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान हैं. अब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुशाल तंवर यानी गुल्लू ने बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी के एक ऐसे दौर का जिक्र किया, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. उन्होंने बताया कि उस वक्त हालात इतने बिगड़ गए थे कि परिवार से भी उनके रिश्ते प्रभावित हुए. आखिर क्या हुआ था?
बिग बॉस-20 के लेटेस्ट एपिसोड में गुल्लू ने ये खुलासा किया.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुशाल तंवर यानी गुल्लू इन दिनों ‘बिग बॉस-20’ में नजर आ रहे हैं. शो के अंदर गुल्लू ने अपनी शादी का खुलासा करते हुए बताया कि शादी के 4 से 5 महीने के अंदर ही उनका तलाक हो गया था. कंटेस्टेंट कुशाल तंवर यानी गुल्लू ने तौकीर काजी के साथ बातचीत में अपने पुराने रिश्ते पर बात की, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने तलाक का दर्द झेला है.
गुल्लू ने बातचीत में तौकीर काजी को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया. उन्होंने खुलासा किया कि मेरा बहुत बुरा दिल टूटा था. ये ब्रेकअप से भी बुरा था, जब मेरा तलाक हुआ था. गुल्लू की बात सुनकर तौकीर काजी चौंक गए और हैरानी जताते हुए पूछा कि शादी कब हुई थी तो गुल्लू ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बताया.
उन्होंने कहा, ‘मेरा तलाक 2024 में हुआ था. मेरे यह बहुत डिप्रेसिंग फेज था क्योंकि मेरी शादी 4-5 साल ही चली थी. सबको लगता था कि ये गलत है और मैं कोशिश करता रहा लेकिन फिर मुझे समझ आया कि ये नहीं चल पाएगा.’ गुल्लू ने कहा कि हमारे यहां शादियां जल्दी हो जाती हैं और मुझे फैमिली की वजह से शादी करनी पड़ी थी. उन्होंने कहा, ‘इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता, अब आगे जिंदगी बेहतर ही होगी और मैंने बस अपने काम पर ध्यान देने का फैसला किया.’
#Gullu ne #Qazi se share kiya apni shaadi ka secret!
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.
#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/Rq1Ohv5Aon