बिहार के जमुई में 10वीं क्लास की छात्रा और उसके नाबालिग दोस्त के साथ कथित हैरेसमेंट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब एक्ट्रेस आयशा खान ने भी वीडियो पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने इसे घिनौना और शर्मनाक बताया है.