Bigg Boss 20: तुम्हारे साथ बैठने वाला बाहर हो जाता है… गुल्लू-कनिका के साथ बैठने से डर रहे घरवाले, काजी ने खोली पोल


Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में वीकेंड का वार खत्म होने के बाद रिश्तों और समीकरणों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सलमान खान की फटकार के बाद जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अपने व्यवहार पर विचार करते नजर आ रहे हैं, वहीं घर के अंदर नई चर्चाओं और तकरार का दौर भी शुरू हो गया है। आसिफ खान के शो से बाहर होने के बाद अब घरवाले पुराने गिले-शिकवे दूर करने के साथ-साथ एक-दूसरे के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच काजी तौकीर की एक बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया है।

काजी ने गुल्लू-कनिका को बताई घरवालों की चर्चा

इसके बाद काजी तौकीर गुल्लू और कनिका के पास पहुंचते हैं और उन्हें बताते हैं कि पूरे घर में दोनों को लेकर किस तरह की बातें हो रही हैं। काजी कहते हैं कि घरवालों के बीच चर्चा है कि जो भी कंटेस्टेंट इन दोनों के साथ बैठता है, उसका शो में सफर खत्म हो जाता है।

काजी मजाकिया अंदाज में इस चर्चा का पूरा हिसाब भी गिनाने लगते हैं। वह कहते हैं कि पहले ईशा गईं, फिर रीति, मैरी कॉम और उसके बाद आसिफ भी शो से बाहर हो गए। काजी इस सिलसिले को देखते हुए कहते हैं कि वह अब इसकी हिस्ट्री चेक कर रहे हैं, लेकिन इन बातों पर उन्हें विश्वास नहीं है।

‘मैं पांच मिनट बैठूंगा और फिर वापस जाऊंगा’

काजी की बातों में सबसे दिलचस्प उनका अगला बयान होता है। वह कहते हैं, ‘इन दोनों के साथ जो भी बैठ रहा है, वह उड़ रहा है।’ इसके बावजूद काजी इस कथित डर को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहते। वह कहते हैं कि वह पांच मिनट गुल्लू और कनिका के साथ बैठेंगे और फिर वापस चले जाएंगे।

काजी की इस बात पर माही भी मजेदार अंदाज में रिएक्सन देती हैं। वह कहती हैं कि अब जिसे भी शो से बाहर करवाना हो, उसे इन दोनों के पास जाकर बैठने के लिए कह देना चाहिए। काजी की यह बातचीत भले ही मजाकिया अंदाज में हुई हो, लेकिन इससे घर के अंदर नए चर्चाएं शुरु हो गई है।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 में झलका आम्रपाली का दर्द, परिवार की चिट्ठियां देखकर उभर आया सभी घरवालों का दिल

‘बिग बॉस 20’ में खत्म हुआ आसिफ का सफर, घर से बेघर होते ही लव गिल-स्काउट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, दोस्त को दी नसीहत

काजी को मिला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का साथ, CM बोले- वोट जरूर करूंगा, फेम गुरुकुल से जानता हूं – jammu kashmir chief minister omar abdullah supports qazi touqeer in bigg boss 20