UP Weather: यूपी में बदला मौसम, सुबह-शाम छाएगा कोहरा, IMD का ताजा अपडेट


जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है, एक ओर जहां दिन के समय हल्की गर्मी के साथ-साथ सुबह के वक्त हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं, बारिश थमने के बाद अब कोहरे का दौर शुरू हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार से आने वाले सात दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम हल्का से मध्य कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान का असर दिखाई दिया। शामली की सड़कों पर सुबह के समय कोहरा छाया।

इसके अलावा प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आठ नवंबर तक उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले बारिश या खराब मौसम के आसार नहीं है।

अर्णब तूफान के बाद सोमवार को पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान मुरासु का प्रदेश पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना है।

शामली की सड़क पर छाया कोहरा।

अगले आठ नवंबर तक तक नहीं बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की धूप और ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और आगे भी जारी रहेगा। वहीं, सोमवार को सबसे कम तापमान इटावा और उरई में दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश पर मुरासु तूफान का नहीं दिखेगा कोई असर

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान झांसी में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 2-3 दिनों तक रात में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्यसियस की गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय तापमान में गिरावट और ठंडक की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा और धुंध पड़ने की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी कुछ जिलों में धुंध छाई। बलिया में धुंध की वजह से 40 मीटर तक ही दृश्यता रही।



Source link

Related posts

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 3 november 2026 morning top news headlines ntc

Kuwait Latest News, Updates in Hindi | कुवैत के समाचार और अपडेट

Weather Latest News, Updates in Hindi | मौसम के समाचार और अपडेट