Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. स्काउट ओपी से लेकर कनिका मान तक को सलमान खान ने खूब फटकार लगाई. वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ भी की गई. स्काउट ओपी पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में काफी अलग दिखाई दिए, जिस पर सलमान खान ने बात करते हुए उनके बिहेवियर के बारे में भी बात की. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान स्काउट ओपी का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्टर ने स्काउट ओपी को बड़े भाई की तरह एक खास सलाह भी दी.
स्काउट ओपी का बदला बिहेवियर
दरअसल पिछले हफ्ते शो में स्काउट ओपी कभी गुस्से में नजर आए तो कभी उनका इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने को मिला. कैप्टेंसी के एक टास्क के दौरान स्काउट ओपी ने अपने ही दोस्त यंग डीएसए को जोरदार धक्का मार दिया था, जिसके बाद उन्हें घर में भी बाकी कंटेस्टेंट्स से काफी सुनने को मिला. इसके साथ ही बिग बॉस ने भी उन्हें सजा देते हुए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया. वहीं स्काउट ओपी बाद में इमोशनल भी दिखाई दिए और उन्होंने अपने सिर के सारे बाल काट लिए.
पहले पड़ी डांट, फिर मिली सलाह
वहीं अब लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने स्काउट ओपी के बिहेवियर पर सवाल उठाते हुए उन्हें काफी डांट-फटकार लगाई. इसके साथ ही सलमान खान ने बाकी के कंटेस्टेंट्स को भी खूब सुनाया जो स्काउट ओपी के गलत बिहेवियर को सपोर्ट कर रहे थे. ये सब देखते हुए स्काउट ओपी एक बार फिर वीकेंड का वार में उदास दिखाई दिए. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान स्काउट ओपी का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं औन उन्हें बड़े भाई की तरह सलाह दे रहे हैं.
वायरल हुआ प्रोमो
नए प्रोमो में सलमान खान ने स्काउट को कहा कि जो हुआ सो हुआ. दुनिया को दिखाओ कि तुम कौन हो. गलतियां सबसे होती हैं, लेकिन गलतियों से सबक लेना चाहिए और फिर से बाउंस बैक करना चाहिए. बाहर बैठी जनता को दिखाओ कि तुम स्काउट ओपी हो. बाहर जब जाओगे तो तुम्हारे पास अच्छी कहानी होगी जो तुम दुनिया को बता सकोगे कि बिग बॉस में मैं किस लेवल पर टूट गया था, लेकिन बाद मैं मैंने अपने आप को स्ट्रॉन्ग किया और शो में अच्छा किया. सलमान खान की ये सलाह पाकर स्काउट ओपी भी थोड़े खुश दिखाई दिए. वहीं सोशल मीडिया पर भी सलमान खान का ये बयान काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.