‘रामायण’ का जलवा दुनियाभर में है, इसका सबूत फिल्म की दमदार कमाई से देखने को मिलता है। मूवी ने बीते दिन विदेशों में 30 करोड़ रुपये की कमाई की। जिससे विदेशों का कुल कलेक्शन 408.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं ‘रामायण’ ने अभी तक वैश्विक स्तर पर कुल 12,28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘रामायण’ की इस रफ्तार को देख कहा जा सकता है कि वो दिन दूर नहीं जब ये मूवी आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी चूर कर देगी।