Bigg Boss 20 : निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने खोला राज, कहा- उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…, Bigg-boss Hindi News


आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का नाम काफी समय से जुड़ता रहता है। कई बार तो दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं, लेकिन हर बार ये खबर गलत साबित होती।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे कई बार भोजपुरी इंडस्ट्री और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बारे में बात करती आई हैं। अब आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर बात की। दरअसल, माही, आम्रपाली से निरहुआ और उनके रिलेशन को लेकर इनडायरेक्टली पूछती हैं।

माही ने आम्रपाली से पूछा बॉयफ्रेंड नहीं है?

दरअसल, होता क्या है कि माही, आम्रपाली से पूछती हैं, बॉयफ्रेंड नहीं है? आम्रपाली बोलती हैं कि वह कई साल से सिंगल हैं। माही फिर उन्हें चिढ़ाती हैं कि अब तो पतले होकर जा रहे हो, अब तो बन ही जाएगा। इस पर आम्रपाली तुरंत बोलती हैं कि मोटापे से बॉयफ्रेंड नहीं है, ऐसा नहीं है। कई लोग हैं जिन्हें मोटापा पसंद है।

माही फिर पूछती हैं कि क्या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी कोई सिंगल आदमी नहीं है? इस पर आम्रपाली बोलती हैं पवन सिंह हैं, उनका अभी तलाक हो रहा है। लेकिन वह यह भी क्लीयर करती हैं कि उन दोनों के बीच कुछ नहीं हो सकता कभी

निरहुआ को लेकर माही ने आम्रपाली से किया सवाल

माही फिर बोलती हैं कि एक बार उन्होंने बांद्रा में निरहुआ को उनके बच्चों के साथ स्पॉट किया था। इसके बाद फिर निरहुआ की शादी को लेकर डिस्कशन होता है। आम्रपाली बोलती हैं, उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं। अरेन्ज मैरिज है। वो एक्टर बने उससे पहले ही उनकी शादी हो गई थी।

आम्रपाली बोलीं गर्लफ्रेंड्स तो रही होगी

माही ने फिर पूछा कि क्या निरहुआ ने सिर्फ एक बार शादी की है या उनकी कोई गर्लफ्रेंड भी रही है? आम्रपाली बोलती हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होगी।

माही ने बनाई आम्रपाली-निरहुआ को लेकर बात

वहीं इसके बाद में माही फिर अपने दोस्तों से बात करते हुए कहती हैं कि वह आम्रपाली के साथ इस टॉपिक पर इनडायरेक्टली बात करना चाहती थी। वह दोनों की बात को लेकर कहती हैं, मुझे एक पॉइंट पर आना था उसके साथ। मैंने कहा, मैंने तो तुम्हारे बहुत चर्चे सुने हैं निरहुआ के साथ, इनडायरेक्टली वे में बोला।

बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ का नाम कई सालों से जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताया है। दोनों ने पहली बार साथ में फिल्म 2014 में आई भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में किया था। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ काम करते नजर आए हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है।

जब आम्रपाली ने दी दोनों के रिलेशन पर सफाई

साल 2025 में अपनी बहन के पॉडकास्ट के दौरान आम्रपाली ने दोनों के अफेयर की खबरों पर कहा था, प्लीज निरहुआ जी को टॉर्चर करना बंद करें। वह शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। हमारी शादी को लेकर बात ना करें। हम काफी अच्छे दोस्त हैं और आशा है कि ये दोस्ती हमेशा रहे।





Source link

Related posts

कौन है Bigg Boss 20 का दूसरा वाइल्ड कार्ड? घर में घुसते ही माहौल बिगड़ने की खबर!, Tv Hindi News

Bigg Boss 20: बीमार काजी को खाना देने पर Scout OP की लगी क्लास, सलमान खान बोले- आपका तरीका बेहद बेरहम

BIGG BOSS 20: कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? शो में होगी तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री? इन्फ्लुएंसर के पोस्ट से बढ़ीं अटकलें