Bigg Boss 20: बीमार काजी को खाना देने पर Scout OP की लगी क्लास, सलमान खान बोले- आपका तरीका बेहद बेरहम


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार होस्ट सलमान खान का गुस्सा स्काउट ओपी पर फूट पड़ा। शो के रविवार के एपिसोड में सलमान ने स्काउट को साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ उनके व्यवहार को लेकर फटकार लगाई।

मामला उस समय बढ़ गया, जब स्काउट ने लव गिल को बीमार काजी के लिए खाना ले जाने से रोक दिया था। सलमान ने स्काउट के इरादों पर सवाल उठाते हुए उनके व्यवहार को बेरहम बताया। इस दौरान काजी भावुक होकर रो पड़े, जबकि माही विज ने भी खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स के साथ होने वाले व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

बीमार काजी के लिए खाना ले जाने से लव को क्यों रोका?

‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने स्काउट ओपी से पूछा कि जब लव गिल पहले ही काजी के लिए खाना ले जाने जा रहे थे, तो उन्हें बीच में हस्तक्षेप करने की जरूरत क्यों पड़ी। सलमान ने सवाल किया कि क्या स्काउट को काजी से कोई परेशानी है, जो उन्होंने लव को खाना ले जाने से रोका। सलमान ने स्काउट की मंशा पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने पूछा कि क्या वह कैमरे के सामने बीमार कंटेस्टेंट की मदद करके खुद को अच्छा दिखाना चाहते थे। सलमान ने कहा कि जेस्चर दिखाना था कि यार देखो बीमार आदमी को मैं खाना खिला रहा हूं? टीवी पर बहुत अच्छा दिखेगा? इस पर स्काउट ने सफाई देते हुए कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था और उन्होंने यह सब सच में किया था। हालांकि, सलमान उनकी सफाई से संतुष्ट नजर नहीं आए।

सलमान बोले- आपका तरीका बेहद बेरहम है

सलमान खान ने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा कि काजी को खाना देने का उनका तरीका बेहद खराब और बेरहम था। उन्होंने कहा कि आपका तरीका बड़ा ही वाहियात, बड़ा ही हार्टलेस है। सलमान ने समझाया कि किसी बीमार व्यक्ति को खाना देते समय भी बुनियादी संवेदनशीलता और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने जेल में कैदियों को खाना परोसने के तरीके का उदाहरण दिया। सलमान ने कहा कि जेल में भी प्यार से मग में देते हैं। रोटी देते हैं, थाली देते हैं। वह भी प्यार से होता है जेल में। उनकी इस टिप्पणी के बाद घर के अंदर का माहौल और गंभीर हो गया।

सलमान के सामने फूट-फूटकर रो पड़े काजी

पूरे मामले पर चर्चा के दौरान काजी तौकीर अचानक भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। खुद को संभालने की कोशिश करने के बाद उन्होंने सलमान से अपनी बात रखने की अनुमति मांगी। काजी का इस तरह भावुक होना एपिसोड के सबसे चर्चित पलों में शामिल रहा। खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब घर में सम्मान और व्यवहार के मुद्दे पर पहुंच गया था।

माही विज ने भी खाने को लेकर उठाए सवाल

इस विवाद में माही विज भी शामिल हुईं। उन्होंने सलमान खान के सामने कंटेस्टेंट्स को खाना परोसने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की और काजी का समर्थन किया। माही ने कहा कि सर, इनका बस चले तो हमारे हाथ से खाना ले लें। इतने गंदे से खाना देते हैं ये लोग हमको।” उनकी बातों से साफ था कि घर में खाना परोसने के तरीके को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स के मन में भी नाराजगी थी।

गौहर खान भी कर चुकी हैं स्काउट के व्यवहार की आलोचना

बिग बॉस के घर के बाहर भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देखने को मिली। शो की पूर्व विजेता गौहर खान ने पहले ही काजी को खाना परोसने के स्काउट के तरीके की आलोचना की थी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में बुनियादी संवेदनशीलता और दयालुता की कमी पर सवाल उठाए थे। इस तरह बीमार काजी को खाना देने से शुरू हुआ विवाद ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में बड़ा मुद्दा बन गया। सलमान खान की फटकार, काजी के आंसू और माही विज की नाराजगी ने इस एपिसोड को चर्चा में ला दिया।



Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में घी पर मचा बवाल, अरिश्फा खान और कनिका मान में छिड़ी बहस, नकुल धुल ने लगाई आग

सलमान खान के बिग बॉस में हिट हो पाएगा 51 साल का एक्टर? सालों तक इंडस्ट्री में जमाई धाक – meet 51 year old manish goel bigg boss 20 wildcard contestant worked in anupamaa tmovf

कौन है Bigg Boss 20 का दूसरा वाइल्ड कार्ड? घर में घुसते ही माहौल बिगड़ने की खबर!, Tv Hindi News