Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास! 60 दिनों में कर डाला ऐसा काम जो 19 सीजन में नहीं हुआ, खुशी में सलमान खान ने काटा केक, Bigg-boss Hindi News


Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। यही नहीं ये शो पूरी तरह से दर्शकों के दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रहा है। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 20’ ने इतिहास रच दिया है, जिसकी खुशी में सलमान ने बिग बॉस के सेट पर केक काटा। आइए जानते हैं क्या?

बिग बॉस 20 ने किया 100 करोड़ वॉच आवर्स का आंकड़ा पार

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ ने 60 दिनों में इतिहास रच दिया है। सलमान खान के शो ने 60 दिनों से भी कम समय में जियो हॉटस्पॉट (JioHotstar) पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है। यह इस फ्रेंचाइजी का पहला सीजन बन गया है, जिसने 100 करोड़ वॉच-टाइम घंटे का आंकड़ा पार कर लिया है। शो ने सिर्फ 60 दिनों में यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इस फ्रेंचाइजी को पूरे 20 साल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:

लव गिल और स्काउट के बीच हुआ बवाल, कहा- ‘मैं आपके हिसाब से नहीं चलूंगी…’

वोट देने वाले फैंस की संख्या में भी हुआ इजाफा

जियोस्टार (JioStar) के अनुसार, बिग बॉस के इस सीजन यानी 20 को 350 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं, जो पिछले सीजन के मुकाबले 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं, वोट देने वाले फैंस की संख्या में भी 48 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। भारत ही नहीं विदेश में भी इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। जबकि लगातार यूके, कनाडा और सिंगापुर में जियो हॉटस्टार के टॉप 5 टाइटल्स में यह शुरुआत से ही शामिल रहा है। जी हॉटस्टार और कलर्स टीवी ने इस उपलब्धि को मुमकिन बनाने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। इस खास पल को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा, “भारत ने देखा, भारत ने प्यार दिया! आपके इस प्यार का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहे।”

ये भी पढ़ें:

बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार दिखीं माधुरी, अरिन ने खुशी संग दिया पोज

सेट पर काटा केक

सलमान खान शो की सफलता का जश्न मनाने के लिए ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पहुंचे। उन्होंने 100 करोड़ वॉच आवर्स का माइलस्टोन पूरा होने पर एक मल्टी-टियर केक काटा और प्यार व सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। लेकिन उनके केक कटिंग का तरीका बेहद ही अनोखा था। ऐसा लगा कि जैसे सलमान से जबरदस्ती केक कट कराया गया और उनका ऐसा करने का जरा भी मन नहीं था। लुक की बात करें तो इस दौरान सलमान ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आए।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सलमान खान के इस वीडियो पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत केक, लेकिन इतनी रुडनेस।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘केक कटिंग है या केक कत्ल।’ एक तीसरा लिखता है, ‘एहसान।’ एक ने लिखा, ‘केक ऐसा है जैसे मुझे बनाया ही क्यों।’ एक ने लिखा, ‘वाट लगा दी केक की।’ एक ने तो ये तक कह दिया कि ‘भाई का मूड ऑफ है।’



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Record: सलमान खान के शो ने बनाया नया रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे से ज्यादा हुआ वॉच टाइम

काशवी ने लाइव स्ट्रीम पर कर लिया स्काउट ओपी से ब्रेकअप? क्रिप्टिक बातों ने बढ़ाई हलचल, Bollywood Hindi News

बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास, 60 दिनों से कम में 100 Cr घंटे वॉच-टाइम पार, सलमान खान का शो बाकी सीजन पर पड़ा भारी?