Bigg Boss 20: पिता को रोता देख काजी तौकीर पर भड़के मनीष गोयल के बेटे, बोले- आप बच नहीं सकते…, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट मनीष गोयल के बेटे आर्यवीर ने काजी तौकीर पर भड़ास निकाली है। आर्यवीर ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही काजी और मनीष की दोस्ती की तारीफ की है, लेकिन कल काजी तौकीर ने हद पार कर दी। 

बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में काजी तौकीर ने मजाक करते हुए मनीष गोयल पर औरत को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। दरअसल, काजी का ये मजाक उस वक्त से शुरू हुआ था जहां वो एक एपिसोड में लड़की बने थे और मनीष ने उन्हें उठा लिया था। मनीष को परेशान करने वाला मजाक बीते एपिसोड में इतना बढ़ गया कि मनीष गोयल रोने लगे। पिता को रोता देख उनके बेटे आर्यवीर भड़क गए हैं। उन्होंने लिखा- काजी ने हदें पार कर दीं।

काजी तौकीर की हरकत पर भड़के मनीष गोयल के बेटे

मनीष गोयल के बेटे ने पिता की नॉमिनेशन टास्क से एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “उन सभी कंटेस्टेंट्स का धन्यवाद जिन्होंने स्टैंड लिया। और काजी के फैंस, मैं किसी से डरता नहीं हूं। आपका अंधापन और टॉक्सिसिटी देखकर बिल्कुल यकीन नहीं होता है। मैंने काजी के साथ अपने पिता की दोस्ती और दोनों की मस्ती को हमेशा ही सपोर्ट किया है। लेकिन कल जो हुआ वो हद पार करने वाला था।”

ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने बिग बॉस 20 के काजी तौकीर के बारे में कहा, मैंने अखबार में पढ़ा था कि सलमान ने…

आर्यवीर ने पिता के समर्थन में लिखा पोस्ट

अपने पिता का साइड लेते हुए आर्यवीर ने लिखा- काजी पहले मेरे पिता पर कूदे, उनकी तरफ अजीब इशारे किए और उन्हें उकसाया। आर्यवीर ने कहा कि उनके पिता काजी के मजाक में उनका साथ दे रहे थे। जब तक हंसी-मजाक चल रहा था सब ठीक था, लेकिन फिर उन्होंने ‘अनुचित तरीके से छूने’ जैसा गंभीर आरोप लगाकर मजाक करने का फैसला किया।

सहानुभूति के लिए मनीष खेल रहे फैमिली कार्ड?

आर्यवीर ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कह रहे हैं कि मनीष शो में लोगों की सहानुभूति पाने के लिए परिवार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- जो लोग भी कह रहे हैं कि मेरे पिता पत्नी और बच्चों का कार्ड खेल रहे हैं, उन्हें ये सोचना चाहिए कि आप क्यों नकली चेहरों और बनावटी भावनाओं में इतने सहज हो गए हैं कि आप एक वाकई अच्छे और समझदार इंसान को नहीं पहचान पा रहे हैं।

आर्यवीर बोले- हमेशा आपके साथ खड़ा हूं पापा

आर्यवीर ने लिखा- आप उनके खेल को नपसंद कर सकते हैं, उनकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उनके चरित्र का अपमान करके आप बच नहीं सकते हैं। उन्होंने लिखा- आई लव यू पापा। मुझे पता है कि आप कैसे आदमी हैं। और कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा।

कैसे शुरू हुआ था काजी और मनीष के बीच मजाक

बता दें, नॉमिनेशन टास्क से एक दिन पहले काजी आम्रपाली के कपड़े पहनकर काजीना बने थे। वो वहां मौजूद लड़कों से हंसी-मजाक में छेड़छाड़ भी कर रहे थे। जब मनीष कमरे में आए तो काजी ने उनके साथ भी हंसी-मजाक शुरू कर दिया। काजी के मजाक को मजाक के तौर पर लेते हुए मनीष ने भी उसमें हिस्सा लिया और काजी को गोद में उठाकर बाथरूम की तरफ चले गए। इस घटना के कुछ देर बाद काजी ने मनीष से कहा कि उन्होंने जो किया वो ठीक नहीं था। उस वक्त वो एक लड़की बने थे और मनीष ने एक लड़की के साथ ये किया है।

काजी के आरोपों से परेशान हुए मनीष गोयल

काजी ने ये बात भी मजाक में ही कही थी। हालांकि, मनीष इस बात से अनजान थे कि काजी कोई प्रैंक कर रहे हैं। मनीष और काजी के बीच ये बात काफी बढ़ गई। इसके बाद नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी दोनों के बीच इस घटना को लेकर बात हुई। जहां काजी ने कुछ ऐसी बातें बोल दीं कि मनीष बुरी तरह रोने लगे।





Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में लव-अरिश्फा के बीच भयंकर झगड़ा, माही विज भी भड़कीं

Bigg Boss 20 Live: लव ने अरिश्फा को मारी कोहनी तो चढ़ा पारा, फ्राइंग पैन उठाकर कैप्टन ने फेंका – bigg boss 20 episode 66 written update in hindi 10 nov 2026 arishfa snatches the frying pan while love is cooking

Bigg Boss 20: हिंसा पर बिग बॉस का बड़ा चाबुक! स्काउट OP को मिलीं 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट