Dainik Bhaskar Morning News Brief Trump Iran War Ends | Sonia Gandhi Book


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief Trump Iran War Ends | Sonia Gandhi Book | Sheikh Hasina News Update

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के साथ जंग लगभग खत्म होने की बात कही। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बाजार में आ गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश लौटने को लेकर क्या कहा।

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी…

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के 10वें संस्करण के पुरस्कार प्रदान करेंगी।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म, फिलहाल हमले की जरूरत नहीं, लेकिन सेना तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार है।

ट्रम्प ने कहा- सैन्य तौर पर ईरान का मामला लगभग खत्म हो चुका है। ईरान की लीडरशिप खत्म कर दी गई है, लेकिन हम अब भी यह तय करना चाहते हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए टल जाए।

ईरान बोला- अमेरिका जंग खत्म करे तो 2 दिन में होर्मुज खोल देंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका हर मोर्चे पर जंग खत्म करता है, तो ईरान दो दिन के अंदर होर्मुज स्ट्रेट खोल देगा। अमेरिका को पहले ईरान की शर्तें माननी होंगी। ऐसा नहीं हुआ तो ईरान जवाबी हमला करने के लिए तैयार है।

पूरी खबर पढ़ें…

2. सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मार्केट में आई, 7 चैप्टर और 544 पेज; पति की हत्या, प्रीमैच्योर बच्चे का जिक्र

सोनिया गांधी की किताब के लिए दिल्ली के स्टोर्स में अलग से डिस्प्ले एरिया बनाए गए हैं।

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार से बिना किसी लॉन्च इवेंट के सीधे मार्केट में मिलने लगी है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित किताब में 544 पेज और 7 चैप्टर हैं। पहले एडिशन में एक लाख कॉपियां छपी हैं।

किताब में आपातकाल के बाद चुनावी हार, संजय गांधी का निधन, इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी की हत्या, खुद के कैंसर का पता चलना, प्रीमैच्योर बच्चे की मौत जैसे किस्से शामिल हैं, जो गांधी परिवार में हुई त्रासदियों को दिखाते हैं।

राजीव गांधी क्लिक किया फोटो, किताब का कवर

किताब के कवर पर सोनिया का फोटो है, जो 1966 में राजीव गांधी ने क्लिक किया था। शुरुआती पेज पर लिखा है- बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रेहान और मिराया के नाम। सोनिया गांधी ने इसे निजी मेमॉयर बताते हुए कहा है कि यह राजनीतिक किताब नहीं है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले- अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी; वापसी की खबरें को लेकर देश में हंगामा, आगजनी

हसीना के लौटने की खबरों के बीच ढाका में कई जगह धमाके हुए।

बांग्लादेश ने कहा है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें मौत की सजा दी जाएगी। उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है।

दरअसल, हसीना के वकीलों ने 9 नवंबर को बांग्लादेश के दिल्ली स्थित हाई कमीशन को ईमेल भेजकर उनके लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी। बांग्लादेश सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है।

एक रात में 15-20 जगह धमाके और आगजनी

इधर, हसीना के लौटने की खबरों के बीच बांग्लादेश में हिंसा बढ़ने लगी है। राजधानी ढाका में 8 और 9 नवंबर को 10 इलाकों में कई जगह धमाके और आगजनी की 15-20 घटनाएं हुईं।

इनमें देसी बम फेंकने और गाड़ियों में आग लगाने की घटनाएं शामिल हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली में 126 घंटे PM2.5 का स्तर लिमिट से 60 गुना ज्यादा

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है।

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के हैं। मंगलवार सुबह राजस्थान का श्रीगंगानगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां AQI 821 दर्ज किया गया। भारत के अलावा पाकिस्तान के लाहौर में 430 AQI के रहा।

वहीं, दिवाली की रात दिल्ली के 20 सेंटर्स पर PM2.5 का स्तर 1000 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर रहा। इन केंद्रों पर कुल 126 घंटे तक प्रदूषण इस स्तर से ज्यादा दर्ज हुआ। मुंडका में सबसे ज्यादा 3,744 का स्तर मिला।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है। 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी होती है। गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक, रूसी मॉडल अन्ना कोनिडेला से 2013 में शादी की थी

पवन और अन्ना की शादी 30 सितंबर 2013 में हुई थी। फाइल

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से तलाक लिया है। शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हुए। पवन ने तीन शादियां कीं, तीनों ही बार उनका तलाक हुआ है।

पवन कल्याण के ऑफिस ने कहा- पवन कल्याण और अन्ना आपसी सहमति से अलग हुए हैं। दोनों अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे।

तीसरी बार तलाक पर कहा- शादी खत्म, लेकिन दोस्त बने रहेंगे

तलाक के फैसले के बाद पवन कल्याण की ओर से जारी बयान में कहा गया- अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: रिटायर्ड अफसरों पर भी लागू होगी आचार संहिता: 5 राज्यों में चुनाव से पहले आयोग का फैसला; कैंपेनिंग से दूर रहना होगा, मीटिंग भी नहीं करेंगे (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: NSG कमांडो की यूनिफॉर्म बदलेगी: 44°C तापमान में जवान के बेहोश होने के बाद फैसला; 5 राज्यों में चुनाव से पहले मिल सकती है नई वर्दी (पूरी खबर पढ़ें)

3. इंटरनेशनल: फ्रांस का आरोप- ईरान ने सुपरमार्केट के फ्रिज-फ्रीजर हैक किए:प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी; 700 सुपरमार्केट पर हमला हुआ था (पूरी खबर पढ़ें)

4. नेशनल: सोनिया की किताब में कई अनदेखी फोटोज: राजीव-सोनिया के पेरेंट्स, बचपन, प्यार, शादी की तस्वीरें; राजीव की क्लिक वाली फोटो कवर पर (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

‘चंकी पांडे’ नाम का गधा ₹72 हजार में बिका

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में चंकी पांडे नाम का गधा 72 हजार रुपये में बिका। मेले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती नाम के गधे भी लाए गए थे। दरअसल, मंदाकिनी नदी किनारे हर साल गधों और खच्चरों का मेला लगता है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: पीएम पद के लिए राजी सोनिया पीछे क्यों हटीं; राहुल की नाराजगी या ‘विदेशी मूल’ पर हंगामे का डर, किताब में क्या बताया

2. फिजिकल हेल्थ: देश में हर तीसरे व्यक्ति को मेटाबॉलिक सिंड्रोम: डॉक्टर से समझें क्या है ये बीमारी, इसे कैसे पहचानें और कैसे बचें

3. जरूरत की खबर: छोटी सी इलायची के बड़े फायदे: डाइटीशियन से जानें 7 हेल्थ बेनिफिट्स, ज्यादा खाने के नुकसान, बीपी लो है तो कम खाएं

4. ग्राउंड रिपोर्ट: 100 पुलिसवालों के सामने दिव्या ने सिपाही का गला घोंटा? मौके पर तैनात एसडीएम बोले- हमला तो हुआ ही नहीं

5. भास्कर इंटरव्यू: स्वाति सिंह बोलीं- लखनऊ से 2027 का चुनाव लड़ूंगी, भाजपा से टिकट मांगना मेरा हक

6. भास्कर एक्सक्लूसिव: अब हर बदमाश का होगा 10 अंकों का यूनिक नंबर, पुलिस को पता चल जाएगा किस अपराधी ने वारदात की

7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 45% कमीशन पर सरकारी अस्पतालों में बिक रहे मरीज, एजेंट बोला- 5 दिन में किडनी दिला देंगे

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल… धनु राशि वालों के प्रमोशन के योग और सिंह राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। जानिए आज का राशिफल…



Source link

Related posts

Chandigarh News:नवंबर में मौसम के दो रंग, दोपहर में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की सिहरन – Two Faces Of Weather In November: Warmth In The Afternoon, And A Slight Chill In The Morning And Evening

Shahjahanpur News:प्रभातफेरी में भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु, फूलों की वर्षा – Devotees Danced With Abandon To Devotional Songs During The *prabhat Pheri* (morning Procession), Amidst A Shower Of Flowers

Deoria News:सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता – A Steady Stream Of People Arriving To Pay Their Respects Continued From The Morning Onwards