Bigg Boss 20: पैर में लगी चोट के चलते मनीष गोयल ने छोड़ा शो! सलमान खान बोले-‘सभी सीजन्स में आप जैसा कोई नहीं देखा’


मनीष गोयल, सलमान खान

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों जहां हर रोज तीखी बहस और नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में रविवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में एक बेहद भावुक पल आया. शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले टीवी के मशहूर एक्टर मनीष गोयल ने पैर में गंभीर चोट के चलते शो से बाहर होने का फैसला लिया. 10 अक्टूबर को शो में कदम रखने वाले मनीष ने घर के भीतर करीब 40 दिनों का सफर तय किया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों और डॉक्टरों की सलाह को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया.

दरअसल, एक चोट की वजह से मनीष गोयल के पैर में काफी दर्द था और वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. डॉक्टरों ने उन्हें साफ तौर पर चार हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है. चूंकि शो के फिनाले में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसे में चार हफ्ते के आराम के बाद शो में वापसी का कोई मतलब नहीं रह जाता.’वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान से बात करते हुए मनीष ने अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखते हुए कहा, “यहां से बाहर निकलकर कुछ अच्छा ही लिखा होगा मेरे लिए. बस सबसे इंपॉर्टेंट ये है कि ये(पैर) पहले ठीक हो जाए. चार हफ्ते का रेस्ट क्लियरली बोला है, तो मैंने बिग बॉस से रिक्वेस्ट की.”

कम वोट नहीं, सेहत बनी वजह

मनीष के इस फैसले पर सलमान खान ने न सिर्फ उनकी सराहना की, बल्कि घरवालों के सामने एक बड़ा राज भी खोला. सलमान ने स्पष्ट किया कि मनीष को इस हफ्ते दर्शकों के सबसे कम वोट नहीं मिले थे और अगर वे खुद शो छोड़ने का फैसला न लेते, तो किसी दूसरे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना पड़ता.
सलमान खान ने कहा, “मनीष, आपकी तरफ से बड़ा ही सपोर्टिंग जेस्चर है ये, क्योंकि आप सबको मैं बताना चाहूंगा, मनीष को इस हफ्ते लोएस्ट वोट्स नहीं मिले थे. तो आप में से कोई और जाता अगर यह ऑप्ट आउट नहीं करते.” सलमान के इस खुलासे के बाद सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सुरक्षित हो गए.

ये भी पढ़ें- मैंने 75 फिल्में की लेकिन लोग मुझे सिर्फ एक मूवी के लिए याद रखते हैं, करीना कपूर खान ने ऐसा क्यों कहा?

आप जैसा कोई नहीं देखा अब तक

सलमान खान ने शो में मनीष गोयल के सफर की जमकर तारीफ की और कहा कि घरवाले उन्हें बहुत याद करेंगे. सलमान ने कहा, “मनीष, आप जैसा कोई नहीं देखा हमने अक्रॉस सीजन्स और ये घर तो आपको मिस करेगा और बाहर आएंगे तो आपको पता चलेगा कि आपने घर में क्या-क्या हंगामा किया है. आपको अपने ही मीम्स देखकर बहुत मजा आएगा.” इस बातचीत के आखिर में मनीष ने भावुक होते हुए गुजारिश की कि वे बस इतना कह दें कि शो में उनका सफर बोरिंग नहीं था. इस पर सलमान ने कहा कि उन्होंने पूरे सफर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है. उन्होंने कहा, “आप बिल्कुल भी बोरिंग नहीं थे यार. आप बाहर आओ, खुद देख लोगे.” इसके बाद यंग डीएसए की मदद से घर के अंदर जाकर मनीष ने सभी साथियों से विदा ली

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: टॉप 5 में आया इन खिलाड़ियों का नाम, इन फीमेल खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: टॉप 5 में आया इन खिलाड़ियों का नाम, इन फीमेल खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: बीबी टास्क में आम्रपाली ने अपने डांस परफॉर्मेंस से जमाया रंग,उदिति ने माही पर साधा निशाना