Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर से रातों रात एलिमिनेट हुई मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, पहले से था फिक्स? | Bigg Boss 20 manoj tiwari daughter rhiti tiwari gets eliminated mid week before weekend ka vaar


Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका

Social Media

नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 में इस वक्त नई दोस्तियां और बॉन्डिंग्स बदलती नजर आ रही हैं. हफ्ते की शुरुआत से ही कुछ ऐसा मामला रहा. वहीं कैप्टन्सी टास्क में कुछ ऐसा ट्विस्ट आया कि सीजन का पहली मिड वीक एलिमिनेशन हो गया. एक सदस्य का पत्ता रातों-रात कट गया. ये सब हुआ कैसे? इस एविक्शन ने घर का सारा गेम बदल दिया. किसी को अंदाजा नहीं था कि मिड वीक एलिमिनेशन जैसी कोई चीज हो सकती है. खैर जो भी रहा शो के लिए नया मसाला मिल ही गया.

मिड वीक एलिमिनेशन कैसे हुआ?

टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक बिग बॉस में 11 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे. हालांकि जो खबरें अब आ रही हैं उससे पता चला है कि मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी शो से बाहर हो गई हैं. हुआ दरअसल ये कि बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग डीएसए को सीक्रेट रूम में बुलाया. बिग बॉस ने इन तीनों से कहा कि उन्हें एक अहम फैसला लेना है. उनका फैसला घर के एक सदस्य के सफर को खत्म कर सकता है. उन्हें आपसी सहमति से यह तय करना था कि वह किस एक सदस्य की लाइफ लेना चाहेंगे. तीनों ने मिलकर एक नाम लिया वह था रीति तिवारी और इसके साथ ही वह इस शो से बाहर हो गईं. 

Photo Credit: social media

दरअसल रीति की एक लाइफ लाइन पहले ही छिन चुकी थी ऐसे जब दूसरी लाइफ लाइन गई तो वह सीधे सीधे घर से बाहर हो गईं. इस खबर की अभी ऑफीशियल कनफर्मेशन नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा ने रीति की एविक्शन पर मुहर सी लगा दी है.

यह भी पढ़ें: 19 साल पुराना गाना, पाकिस्तानी सिंगर ने अपनी आवाज से भरा ऐसा दर्द कि बना एक तरफा आशिकों की पहली पसंद




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Live: मेंढक की तरह कूदते दिखे काजी, यंग के पैर पर लगाया वैक्स, गुल्लू ने बनाया नया रिकॉर्ड – bigg boss 20 episode 26 written update in hindi 01 october 2026 dolly captaincy task

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला – bigg boss 20 rhiti tiwari mid week eviction after salman khan scolding

बिग बॉस में ‘लॉलीपॉप’ को लेकर विवाद, काजी की टीम ने आम्रपाली दुबे को घेरा – Bigg boss 20 Qazi Touqeer Team Questions Amrapali Dubey Lollipop Lagelu Dance Double Meaning Twist tmovg