Bigg Boss 20: बेचकर खा गई क्या इसको…लव गिल के सपोर्ट में काजी-आम्रपाली पर भड़कीं कनिका, बोलीं- वो 4 साल का बच्चा है क्या


कनिका मान, लव गिल और स्काउट

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट का मामला काफी दिनों से चर्चा में है. पहले दोनों के रिश्ते और केमिस्ट्री को लेकर बवाल मचा. अब इन दोनों को लेकर घर में कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे-काजी तौकीर से कनिका मान लव गिल-स्काउट मामले को लेकर भिड़ती नज़र आ रही हैं. उन्होंने कहा है कि स्काउट कोई 4 साल का बच्चा नहीं है जो लव गिल उसको मैनिपुलेट कर रही हैं.

जियोहॉटस्टार पर जारी किए गए एक प्रोमो में काजी तौकीर नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट के रोने का जिम्मेदार लव को ठहराते दिखे और आम्रुपाली भी उनकी हां में हां मिलाती नज़र आईं. काजी लव से कहते हैं, “वो एक बच्चे की तरह रो रहा था. आंसू निकल रहे थे. और तुम वहां पर पलट गई. आपने पूरा इल्जाम इन पर (आम्रपाली दुबे) डाल दिया.”

काजी ने लव गिल पर साधा निशाना

जब लव गिल ने अपना बचाव किया तो काजी ने स्काउट के ‘नाड़े’ वाले बयान पर उन्हें घेरने की कोशिश की. काजी ने कहा कि आपने तुरंत उस बयान पर रिएक्ट नहीं किया. पूरी स्क्रिप्ट बनाकर रिएक्ट किया. काजी ने कहा, “किसी भी लड़की को कोई ऐसी घटिया बात बोलेगा न वो लड़की उसे चाटा मारेगी…ये गुस्सा तब होना चाहिए था.”

आम्रपाली-काजी पर भड़कीं कनिका मान

इस बीच आम्रुपाली भी इसमें कूद जाती हैं और लव गिल से कहती हैं कि स्काउट तेरी वजह से रो रहा था. वहीं स्काउट चिल्लाने लगते हैं कि क्या मैं अपनी बात रख सकता हूं. पर कोई उनकी सुनता नहीं. आम्रपाली भी उन्हें बोलने से मना करने लगती हैं. इसी के बाद कनिका मान का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है. वो कहती हैं, “अरे, उसे बोलने दो न यार. बोलने दो, चार साल का बच्चा थोड़ी है वो जो मैनिपुलेट हुए जा रहा है.”

कनिका मान आगे कहती हैं, “सब लोग चढ़ रहे हैं एक लड़की पर. इतना क्या आफत कर दी उसने, बेचकर खा गई क्या इसको.” इस पर सहमति जताते हुए स्काउट ने कहा कि मेरा मामला है मुझे बोलने दो. स्काउट अपने रोने की वजह बताते हुए कहते हैं, “मुझे दो चीज़ का बहुत ज्यादा अफसोस था. पहली बात, यगं को धक्का देना, कि मैंने अपने भाई को धक्का क्यों दिया. दूसरी बात, फ्लो फ्लो में जो चीज़ निकल गई, बहुत वाहियात बात थी. उसका पछतावा मुझे बहुत ज्यादा था. और जो अगले दिन मुझे सुनने को मिला, वो चीज़ मुझे बहुत ज्यादा दिल पर लगी.” इस पर कनिका ने कहा कि दोनों मामलों में तुम्हारी ही गलती थी, जिसे स्काउट ने भी माना और कहा कि ये गुनाह मेरा है.”

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More





Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में लव गिल ने की माही विज संग गंदी हरकत, क्या सच में हुई शो से बाहर

Bigg Boss 20 के घर में बड़ा ट्विस्ट! लव गिल ने तोड़ा रूल, तो बिना टास्क जीते ही ये कंटेस्टेंट बनी कप्तान

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने Love Gill पर निकाली सारी भड़ास, आम्रपाली दुबे ने एक झटके में किया एक्सपोज – Bigg Boss 20: amrapali dubey love gill big fight create drama