Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 के घर में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं. शो में एक के बाद एक लड़ाई झगडे़ देखने को मिल रहे हैं. वहीं, अब एक बार फिर घर में नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा, जिसमें लव गिल की एक गलती दूसरे कंटेस्टेंट के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है. दरअसल, लव ने गेम का एक नियम तोड़ दिया, जिसके बाद बिग बॉस ने ऐसा फैसला लिया कि बिना कैप्टेंसी टास्क जीते ही एक कंटेस्टेंट को घर का नया कप्तान बनने का मौका मिल गया. चलिए जानते है.
आम्रपाली और लव की हुई गंदी लड़ाई
बिग बॉस में इन दिनों लव गिल छाई हुई हैं. घर के बाहर और अंदर दोनों जगह बस उनकी ही बाते हो रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे (Amrapalai Dubey) स्काउट(Scout Op) को लव गिल के बारे में समझाती हैं कि कैसे उन्होंने लव को स्काउट से दूर रहने के लिए कहा था. ये बात लव सुन लेती हैं और फिर वो चिल्लाने लगती हैं. इस मौके पर स्काउट का गुस्सा लव गिल पर फूटता है और फिर आम्रपाली दुबे लव गिल पर खूब चिल्लाती हैं. वहीं, लव भी घर में हंगामा करने लगती हैं और कहती है कि कोई उनके कैरेक्टर पर सवाल न उठाए.
#Aamrapali ki baaton par #Love ka hua major outburst! Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/mEcqKz2AlE
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 17, 2026
घर में होगा कैप्टेंसी टास्क
इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि, शो में कैप्टेंसी टास्क होने वाला है. बिग बॉस दो टास्क देते हैं, जिसमें पहले गेम के एंड में उदिति सिंह (Uditi Singh) कैप्टेंसी की दावेदार बनती हैं. फिर दूसरे टास्क होता है, जिसमें एक बैल बजने में घरवालों को सरकल पर जाना होता है और जो पहले पहुंचता है वो उस कंटेस्टेंट को बाहर करेगा, जिसे वो कैप्टन बनते नहीं देखना चाहता. पहले में काजी पहुंचते हैं और कनिका की फोटो हटाते हैं. फिर लव यंग की फोटो हटाती है. तीसरे में कनिका काजी को हटाती हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: ‘बहन का नया टारगेट’, स्काउट के बाद गुल्लू से क्लोज हुई लव गिल, देखकर फूटा लोगों का गुस्सा
लव गिल ने तोड़ा रूल
इसके बाद चौथे नंबर पर फिर से लव गिल (Love Gill) जाती है. लेकिन गेम के रूल के हिसाब से एक कंटेस्टेंट एक ही बार सरकल पर जा सकता है. ऐसे में लव पीछे हटने से मना कर देती है और उनकी संचालक अरिश्फा से काफी बहस भी होती है. ऐसे में विवाद बढ़ने पर बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क को ही रद्द कर दिया और लव की जमकर फटकार भी लगाई. रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि इसी बड़े फैसले के साथ उदिति सिंह को सीधे घर की नई कैप्टन बना दिया जाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उदिति की कप्तानी में घर का माहौल कैसा रहता है.