Last Updated:
बिग बॉस 20 के घर में लव गिल ने आम्रपाली दुबे के लिए एक ऐसा कमेंट कर दिया जिससे भोजपुरी क्वीन भड़क गईं. आम्रपाली ने इस कमेंट को साफ तौर पर बॉडी शेमिंग बताया और लव गिल के सामने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. इस बात को लेकर दोनों हसीनाओं के बीच बहस हुई. नीचे पढ़ें पूरी खबर-
आम्रपाली दुबे और लव गिल में हुई लड़ाई( फोटो साभार- instagram)
नई दिल्ली: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में हर दिन नया हंगामा देखने को मिल रहा है. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे और कंटेस्टेंट लव गिल के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. लव गिल ने आम्रपाली को प्यार से टुनटुन कह दिया था, जिसके बाद आम्रपाली को लगा कि उनकी बॉडी शेमिंग की जा रही है.
इस बात से नाराज होकर आम्रपाली ने लव गिल के सामने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें लव से बिल्कुल भी ऐसी उम्मीद नहीं थी.
टुनटुन कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे
दरअसल एपिसोड में लव गिल ने आम्रपाली दुबे के लिए टुनटुन शब्द का इस्तेमाल किया था. लव ने भले ही यह बात मजाक या प्यार में कही हो, लेकिन आम्रपाली के दिल को यह बात चुभ गई. आम्रपाली ने जब लव से अपनी नाराजगी जाहिर की तो मामला सुलझने की जगह और बिगड गया. लव गिल ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा आम्रपाली पर ही गुस्सा निकाल दिया और कहा कि वो उन्हें ताने न मारें और खुद को उनके करीब न समझें. लव का यह रुख देखकर आम्रपाली काफी दुखी हो गईं.
लव गिल और आम्रपाली में हुई बहस
आम्रपाली दुबे का कहना था कि अगर लव सिर्फ इतना कह देतीं कि उनकी बात से दुख पहुंचा है और वो आगे ऐसा नहीं कहेंगी तो बात वहीं खत्म हो जाती. बाद में लव घर के दूसरे सदस्यों आसिफ से यह कहती दिखीं कि आम्रपाली फालतू में बुरा मान रही हैं. आम्रपाली ने यह सुन लिया और सीधे लव से कहा कि टुनटुन बोलना साफ तौर पर बॉडी शेमिंग है. लव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि किसी के लिए टुनटुन का क्या मतलब होता है. इस पर आम्रपाली ने जवाब दिया कि हर कोई जानता है कि यह नाम किससे जुड़ा है.
कौन थीं टुनटुन
टुनटुन असल में भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर उमा देवी खत्री का पॉपुलर स्क्रीन नेम था. वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और हैवी बॉडी टाइप के लिए जानी जाती थीं. इसी वजह से आम्रपाली को यह कमेंट बॉडी शेमिंग लगा. अब देखना होगा कि सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर लव गिल की क्लास लगाते हैं या नहीं.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें