Bigg Boss 20: सलमान खान का ‘वीकेंड का वार’ हर हफ्ते की तरह इस बार भी जबरदस्त ड्रामा से भरपूर नजर आने वाला है। शो के मेकर्स ने शनिवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का खुलकर जवाब देते नजर आ रहे हैं।
‘भाई मोटा हो गया है’ कमेंट पर भड़के सलमान
प्रोमो में सलमान खान अपने बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट्स का जिक्र करते हैं। वह बताते हैं कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘भाई मोटा हो गया है’ और इसी बात को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इसके बाद सलमान अपना आपा खोते नजर आते हैं और ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहते हैं, “करलो ना ट्रोल, ये लो।” इसके बाद वह गुस्से में अपनी टोपी और जैकेट उतार देते हैं।
बिग बॉस के घर में दो गुट
सलमान का यह अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान नजर आते हैं। ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर 2026 को हुई थी। शो में अब कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण भी तेजी से बदल रहे हैं। घर में कंटेस्टेंट्स दो अलग-अलग गुटों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। पहले ग्रुप में कनिका मान, अरिश्फा खान, माहि विज, अमन गांधी, ईशा रिक्खी, उदिति सिंह, गुल्लू और काजी तौकीर शामिल हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में युंग डीएसए, आम्रपाली दुबे, स्काउटओपी, रोहेड़ खान, लव गिल, आसिफ खान और मैरी कॉम नजर आ रहे हैं।
सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी चर्चा में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ भी है। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था और इसे शुरुआत में अप्रैल में रिलीज किया जाना था। हालांकि, फिल्म की रिलीज टाल दी गई और अभी इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।