Rampur News:जिला अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की भरमार – District Hospital Flooded With Viral Fever Patients


रामपुर। मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना 250 से अधिक बुखार से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही पर्चा काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। बुखार के साथ सर्दी, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।


शनिवार को जिला अस्पताल में 820 से भी अधिक मरीजों ने उपचार के लिए पर्चा बनवाया। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने से पर्चा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टर मरीजों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर उपचार दिया जा रहा है। तेज बुखार या लगातार लक्षण रहने पर मरीजों को चिकित्सक की सलाह से जरूरी जांच कराने के लिए कहा जा रहा है।

– डॉ. दशरथ सिंह , वरिष्ठ परामर्शदाता



Source link

Related posts

Agra Assault Case | Arun Sharma Attacked By Neighbor CCTV Viral Video

भोजपुरी गाने पर आंटी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल, देख इंटरनेट यूजर्स हुए फिदा!

Poster Tearing Controversy | Supporters Confront Youth in Viral Video