Bigg Boss 20 में गर्लफ्रेंड को देख ScoutOP की उड़ी हवाइयां! Love Gill पर भड़कीं काश्वी, बोलीं- तुम्हारा रिश्ता देखकर आती है घिन – bigg boss 20 scoutop girlfriend kaashvi slams love gill weekend ka vaar yms


Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में अब तक दोस्ती के नाम पर खूब मस्ती चल रही थी, लेकिन वीकेंड का वार में ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी की एंट्री ने पूरा खेल पलट दिया. Love Gill के साथ Scout की बढ़ती नजदीकियों से परेशान काश्वी सीधे शो में पहुंचीं और दोनों के रिश्ते पर ऐसे सवाल दागे कि सबके सामने Scout की बोलती बंद होती नजर आई. काश्वी ने Love को भी खरी-खरी सुनाई और अपने बॉयफ्रेंड को साफ शब्दों में समझा दिया कि अब उन्हें अपनी हद में रहना होगा. मामला इतना बढ़ा कि Scout शो छोड़ने तक की बात कहने लगे.

Love Gill से पूछा- भाइयों के साथ भी ऐसी ही हो?
स्टेज पर आते ही काश्वी ने Love Gill से सवाल किया कि क्या वह अपने सगे भाइयों और मुंहबोले भाइयों के साथ भी इसी तरह रहती हैं. उनका इशारा Love और Scout की नजदीकियों की तरफ था. Love ने तुरंत सफाई दी कि वह दर्द में थीं और Scout को मांसपेशियों की जानकारी है, इसलिए वह उनकी मसाज कर रहे थे. लेकिन काश्वी को यह सफाई कुछ खास पसंद नहीं आई.

‘तुम्हारे और Love के बीच सब कुछ अजीब लगता है’
काश्वी ने Scout को जमकर फटकार लगाई और कहा कि उन्हें Love के साथ अपनी सीमाएं तय करनी होंगी. उन्होंने Scout से यह भी पूछा कि आखिर उन्होंने उनकी तुलना Love से करने की हिम्मत कैसे की. Scout ने कहा कि तुलना सिर्फ ख्याल रखने के तरीके को लेकर थी, लेकिन काश्वी इससे संतुष्ट नहीं हुईं.
उन्होंने कहा कि Kanika Mann, Aasif Khan और Yung DSA के साथ Scout का रिश्ता अच्छा लगता है, लेकिन Love के साथ उनकी नजदीकियां लोगों को असहज करती हैं. काश्वी ने यहां तक कह दिया कि दोनों को देखकर उन्हें घिन आती है और उनका परिवार भी शर्मिंदा होता है.

गर्लफ्रेंड की फटकार के बाद शो छोड़ने को तैयार हुए Scout
काश्वी ने Scout को उनकी पुरानी बातें याद दिलाई. उन्होंने कहा कि जब Qazi Touqeer ने कथित तौर पर Scout के कान में थूका और हाथों पर खरोंच मारी, तब भी Scout ने कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनाया. उन्होंने सवाल किया कि आखिर वह अपने लिए स्टैंड क्यों नहीं लेते. काश्वी ने यह भी बताया कि जब उन्हें ट्यूमर हुआ था, तब Scout मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे थे. उन्होंने Scout को याद दिलाया कि उनके फैंस उन्हें ट्रॉफी के पीछे भागने वाले खिलाड़ी के रूप में पसंद करते हैं, न कि किसी लड़की के पीछे भागने के लिए.

‘तुम्हारे एक्शन बताएंगे कि तुम क्या चाहते हो’
पूरे हंगामे के बीच Scout ने काश्वी से माफी मांगी और कहा कि वह उन्हें खोना नहीं चाहते. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो वह शो छोड़ देंगे. रोहित शेट्टी ने भी उन्हें समझाया कि शो छोड़ने की नहीं, बल्कि अपनी सीमाएं तय करने की जरूरत है.

आखिर में Scout ने काश्वी से कहा कि वह उनसे सच्चा प्यार करते हैं और उन्हें सिर्फ दोस्त बनकर साथ नहीं चाहिए. लेकिन काश्वी ने साफ कर दिया कि अब सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि Scout के एक्शन ही बताएंगे कि वह इस रिश्ते को लेकर कितने गंभीर हैं. अब देखना होगा कि घर से बाहर की इस फटकार के बाद Scout और Love की दोस्ती में क्या बदलाव आता है.

ये भी पढ़ें: 

 



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Promo: काशवी के जाने के बाद बिगड़ी लव की हालत, स्काउट से बोलीं- करियर बर्बाद कर दिया, Tv Hindi News

बिग बॉस 20:’एक महिला दूसरी को नीचा दिखा रही’, वीकेंड का वार के बाद लव के सपोर्ट में आए यूजर्स, स्काउट पर भड़के – Bigg Boss 20 Social Media Users Support Love Gill After Weekend Ka Vaar Scout

Bigg Boss 20 : शो पर भड़की लव गिल की टीम, बोले- पूरा परिवार बर्बाद हो गया, Bigg-boss Hindi News