बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव गिल की खूब क्लास लगाई। उन्होंने दोनों के क्लोज बॉन्ड पर सवाल उठाए। इतना ही नहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी भी शो में आईं और उन्होंने स्काउट को कन्फ्रंट भी किया। इन सबके बाद शो का प्रोमो भी आया था जिसमें दिखा था कि लव इसके बाद काफी टूट जाती हैं और वह बुरी तरह रोने लगी थीं।
लव की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट
अब लव की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लव की हालत देखकर उनकी मां बुरी तरह टूट गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने स्काउट पर भी सवाल खड़े किए कि कैसे एक आदमी के कन्फ्यूज इमोशन्स की वजह से लव के करेक्टर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
गर्लफ्रेंड काशवी को देख उड़ेंगे स्कॉट के होश, लव गिल की हरकतों पर लगाएंगी फटकार
उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया
स्टेटमेंट में लिखा है कि एक इंसान का दिल उतना ही सह सकता है जब तक कि चुप्पी चीख नहीं बन जाती। आज लव गिल को अकेले खड़ा देखा है जहां उनके करेक्टर को नेशनल टीवी पर खराब तरीके से दिखाया है। उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है और उनका दिल कई टुकड़ों में टूट गया है।
कहां गई हमारी इंसानियत?
स्टेटमेंट में आगे लिखा है, ‘सोचिए एक मां जो घर में है, वो अपनी बेटी को ऐसी सिचुएशन में देख रही हैं। लव को एक आदमी के कन्फ्यूज इमोशन के लिए ब्लेम किया गया। वहीं इन्फ्लुएंसर्स अपने कंटेंट, कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए उनके पेन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कहां गई हमारी इंसानियत?’
पहले पैर दबाते हो फिर कंबल… स्काउट और लव गिल पर भड़के रोहित शेट्टी
महिला पर ब्लेम करना
लव का सपोर्ट करते हुए स्टेटमेंट में लिखा है, ‘पहले दिन से लव की बाउंड्रीज क्लीयर हैं। स्काउट उनके लिए भाई की तरह है। लेकिन मैच्योर आदमी ने उस बाउंड्री को ब्लर किया और अपनी फीलिंग्स कन्फेस की और ये सोसाइटी का डबल स्टैन्डर्ड है- महिला पर ब्लेम करना।’
इसके बाद लिखा गय है, ‘एक बड़े आदमी को विक्टिम की तरह ट्रीट किया जा रहा है, वहीं एक लड़की को सब शर्म झेलना पड़ता है। लव को अपनी गरिमा से समझौता नहीं करना चाहिए सिर्फ इसलिए कि किसी और में अपने पार्टनर को जवाबदेह ठहराने की हिम्मत नहीं है।’
काशवी के जाने के बाद बिगड़ी लव की हालत, स्काउट से बोलीं- करियर बर्बाद कर दिया
किसी महिला को आदमी की च्वाइस की कीमत नहीं चुकानी पड़े
स्टेटमेंट के आखिर में लिखा गया है, ‘लव गिल वहां सिर्फ चुप नहीं खड़ी थीं बल्कि उन्हें अपने करेक्टर के पब्लिक एग्जीक्यूशन (सार्वजनिक हनन) को सहना पड़ा। उनकी बातों को सुनना चाहिए था, रिस्पेक्ट होनी चाहिए थी और प्रोटेक्टेड होना चाहिए था। किसी भी महिला को एक आदमी की च्वाइस की कीमत नहीं चुकानी चाहिए। किसी भी परिवार को ये अपने बच्चों को ऐसे टूटते हुए ना देखना पड़े। लव गिल सहानुभूति की हकदार थीं ना की क्रूरता के। उन्हें इंसाफ की जरूरत है ना कि कैरेक्टर एसेसिनेशन (चरित्र हनन)’।