Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मच गया है. हाल ही में शो में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला, इस दौरान उदिति सिंह घर की कैप्टन बन गई हैं. वहीं शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स भी सामने आ रही हैं. शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. घर की कैप्टन उदिति सिंह को बड़ी पावर मिलेगी, जिसका इस्तेमाल करके वो किसी भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकती हैं. अब उदिति ने ऐसा दांव खेला है कि पूरे घर के समीकरण ही बदलते दिखाई दे रहे हैं. चलिए जानते हैं उदिति सिंह ने इस टास्क के दौरान किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन सुरक्षित किया है.
उदिति सिंह ने बदला गेम
‘बिग बॉस 20’ की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक अपकमिंग एपिसोड में घर में एक टास्क होने वाला है. कैप्टन उदिति सिंह को एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम चुनना है जिसे वो नॉमिनेशन से सुरक्षित करना चाहती हैं और एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम चुनना है जिन्हें वो एविक्ट करना चाहती हैं. इस पर उदिति सिंह ने अरिश्फा खान का नाम चुनते हुए उन्हें नॉमिनेशन से सुरक्षित करने फैसला लिया और लव गिल का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वो उन्हें एविक्ट होते हुए देखना चाहती हैं.
कौन हुआ नॉमिनेशन से सुरक्षित?
वहीं इसके बाद लव गिल और अरिश्फा खान के बीच इम्युनिटी पाने का टास्क देखने को मिला. दोनों कंटेस्टेंट्स की टीम बनाई गई और इस टास्क में अरिश्फा खान की टीम जीत गई और अरिश्फा खान इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गईं. अरिश्फा खान अब उदिति सिंह के साथ इस हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. उदिति सिंह के नए दांव की वजह से अरिश्फा तो सुरक्षित हो गईं, लेकिन लव गिल अभी भी नॉमिनेटेड ही हैं. अब अरिश्फा के फैंस भी इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं.
कौन-कौन है नॉमिनेट?
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अरिश्फा खान और उदिति सिंह को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें स्काउट ओपी, लव गिल, गुल्लू, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, काजी तौकीर, यंग डीएसए, माही विज और मनीष गोयल का नाम शामिल है. इन सभी सितारों में से इस वीकेंड का वार में किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटने जा रहा है. हालांकि अभी तक एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है.