Nirahua Supports Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 में आम्रपाली के खेल पर फिदा हुए निरहुआ, फैंस से की वोट की अपील


निरहुआ ने की आम्रपाली के गेम की तारीफ

निरहुआ ने इस वीडियो में कहा कि बिग बॉस 20 में आम्रपाली क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता, उनकी सूझ-बूझ, उनका स्टाइल, सबकुछ ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आम्रपाली इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर ही आएंगी।

निरहुआ बोले कि हम सबको उम्मीद है कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी जीत के आएं। वो पक्का जीतेंगी। सब लोग ये मान रहे हैं कि जितना बढ़िया खेल रही हैं, जितना धुआंधार खेल रही हैं, आम्रपाली एकदम से इस बार ट्रॉफी लेके ही आएंगी।

भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो निरहुआ ही थे। पहली ही फिल्म से दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं।

दोनों ने अब तक करीब 35 फिल्मों में एक साथ काम किया है। निरहुआ हिंदुस्तानी के अलावा पटना से पाकिस्तान, बम बम बोल रहा है काशी, निरहुआ चलल लंदन जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Love Gill और Uditi के बीच विवाद, टास्क रद्द होने पर कप्तान बनीं Uditi Singh

बिग बॉस 20 रिटेन अपडेट: माही ने यंग डीएसए की गरीबी वाली कहानी पर उठाए सवाल, लव की जिद से रद्द हुआ कैप्टेंसी टास्क

Bigg Boss 20 में नॉमिनेट होने के बाद भी सुरक्षित हुई ये कंटेस्टेंट, कैप्टन उदिति सिंह ने चला दांव