Bigg Boss 20 में बड़ा बवाल, गुल्लू-अरिश्फा में गंदी लड़ाई, LIVE शो में कहा- नाली का कीड़ा!, Bigg-boss Hindi News


‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस का मुर्गा अलार्म बजता है। इसके बाद अरिश्फा खान कहती हैं कि चार लोग सो रहे थे। अरिश्फा ने गुल्लू, आसिफ स्काउट और कनिका का नाम लिया।

Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में जमकर बवाल मचा हुआ है। इस शो का इस बार का वीकेंड का वार काफी खतरनाक रहा। शो पर रोहित शेट्टी बतौर होस्ट नजर आए। रोहित ने स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर सवाल उठाया। साथ ही बताया कि वो जो कर रहे हैं, वो बाहर किसी तरह से नजर आ रहा है। वहीं, बची कसर स्काउट की गर्लफ्रेंड ने पूरी कर दी। उसने न सिर्फ स्काउट को जमकर सुनाया, बल्कि लव को भी खरी खोटी सुनाई। ऐसे में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गुल्लू और अरिश्फा के बीच जमकर लड़ाई होती नजर आ रही है।

कनिका संग भिड़ीं अरिश्फा

‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस का मुर्गा अलार्म बजता है। इसके बाद अरिश्फा खान कहती हैं कि चार लोग सो रहे थे। अरिश्फा ने गुल्लू, आसिफ स्काउट और कनिका का नाम लिया। ये सुनते ही कनिका भड़क जाती हैं। वो चिल्लाते हुए कहती हैं कि आपने देखा मुझे सोते हुए अरिश्फा, जब देखा नहीं तो मेरे पर इल्जाम मत लगाओ। इस पर अरिश्फा कनिका को कहती हैं कि मेरा मुंह। ये सुनते ही कनिका ने उन्हें बेवकूफ कहा और यहीं से बात बढ़नी शुरू हो जाताी है।

गुल्लू को अरिश्फा ने कहा- नाली का कीड़ा

इसके बाद आसिफ, अरिश्फा से कहते हैं कि सुबह सुबह झूठ मत बोलो। क्या मिलेगा ये सब करके। अरिश्फा कहती हैं कि मैं क्यों बोलूंगी झूठ। अरिश्फा ने गुल्लू का भी नाम लिया था तो भी उन पर भड़के ही थे। वो कहते हैं कि सुबह-सुबह टेपरिकॉर्डर शुरू। अरिश्फा कहती हैं कि बजने दो तुमको क्या? अरिश्फा ने गुल्लू को स्टूपिड कहा। इसके जवाब ने गुल्लू ने उन्हें पलटकर स्टूपिड, नॉनसेंस, कम पढ़ी लिखी कहा। बस फिर क्या था ये सुनते ही अरिश्फा भड़क जाती हैं। वो रोते हुए आती हैं और कहती हैं, घटिया गवार, साइकोपैथ। इसी लिए तुझे बोलती हूं नाली का कीड़ा। तू है कौन जो मुझे बताएगा मेरी पढ़ाई का।

घर में बचे हैं कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, शो से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 में बड़ा बवाल, गुल्लू-अरिश्फा में गंदी लड़ाई, LIVE शो में कहा- नाली का कीड़ा!, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 Love Gill: लव गिल के केरेक्टर पर उठीं उंगलियां तो मां का फटा कलेजा, बेटी की बदनामी देख टूटा परिवार

Bigg Boss 20: इधर काशवी हीरानंदानी ने मांगी माफी, उधर बिग बॉस 20 में लव गिल पर भड़के स्काउट, Tv Hindi News