Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। ये शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो पर अलग-अलग फील्ड के लोग बतौर कंटेस्टेंट्स बनकर आए हैं। इस बार बिग बॉस हाउस में टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर सहित 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। ऐसे में अब बिग बॉस के घर का पहला एलिमिनेशन हो चुका है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट?
‘बिग बॉस 20’ के घर से पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। बिग बॉस 20 से रिपोर्ट्स के अनुसार कंटेस्टेंट रोहेद खान (Rohed Khan) घर से बेघर हो गए हैं। शो के दौरान रोहेद कम ही नजर आए। फिर चाहे वो घर के अंदर किसी टास्क में उनका योगदान हो या फिर किचन के अन्य कामों में रोहेद को हमेशा ही इन सारी चीजों से दूर ही देखा गया।
‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ…’, माही पर भड़की मैरी कॉम, कहा- ‘शर्म नहीं आनी चहिए’
सलमान ने भी उठाया सवाल
वीकेंड के वार में सलमान खान, रोहेद खान को ये बात बता चुके हैं कि शो में उनका गेम नजर नहीं आ रह है। साथ ही कई टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स भी उन्हें शो में ज्यादा न दिखने की वजह से नॉमिनेट भी किया गया।
Bigg Boss 20 से आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ लीक! हरकत देख दंग हुए लोग
ये तीनों हुए थे नॉमिनेट
सता दें कि सजा के तौर पर आसिफ खान, तन्मय सिंह (ScoutOP) और रोहेद खान को सीधे तौर पर नॉमिनेट किया गया था। लेकिन नॉमिनेशन की गाज रोहेद खान पर गिरी और उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। ऐसे में उनका शो से जाना उनके फैंस के लिए तगड़ा झटका है।
ये है घर का फेक सदस्य
बिग बॉस सभी घरवालों को एक कमरे में बुलाते हैं। बिग बॉस कहते हैं, ‘घरवालों चलिए एक क्विज खेलते हैं। सबसे ज्यादा फेक सदस्य कौन है? इस घर का क्राय बेबी ‘रोने वाला बच्चा’ कौन है? इस घर में एक टर्म सुना है बुली गैंग, आपकी नजर में कौन है घर का बुली गैंग?’ फेम सदस्य में अमन का नाम लिया गया। वहीं, क्राय बेबी के तौर पर अरिश्फा का नाम सामने आया। फिलहाल ये नहीं पता चला कि बुली गैंग कौन है। ये आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा। बता दें कि बिग बॉस के दूसरे कैप्टन गुल्लू बने हैं।
घर में पहुंचे ये स्टार्स
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।
