बिग बॉस के घरवालों को अब नया कैप्टन मिल गया है। दरअसल, हाल ही में शो में कैप्टेंसी को लेकर टास्क हुआ था जिसका रिजल्ट आ गया है। जानें कौन बना इस हफ्ते घर का नया कैप्टन।
बिग बॉस 20 में हाल ही में कैप्टेंसी टास्क चल रहा था। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को 2 टीम में बांटा गया एक काजी और एक यंग डीएसए की टीम। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक कैप्टेंसी टास्क का रिजल्ट आ गया है और कुशाल तंवर यानी गुल्लू कैप्टेंसी टास्क जीत गए हैं और वह कैप्टन बन गए हैं।
लोगों के रिएक्शन
दरअसल, बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक गुल्लू कैप्टन बना है। इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि अब लोग कहेंगे कि ये शो बायस्ड है। एक ने लिखा कि ये काजी की टीम के लिए अच्छा है, लेकिन गुल्लू बोरिंग कैप्टन है। एक ने लिखा कि गुल्लू को दोबारा कैप्टन बना दिया यार ये नहीं होना चाहिए था। एक ने लिखा कि बिग बॉस शो बायस्ड है इनको लेकर।
गुल्लू की शादी की फोटो हुई थी वायरल
बता दें कि कुछ समय पहले गुल्लू की एक फोटो वायरल हुई थी पत्नी के साथ। ऐसा दावा किया जा रहा था कि वो शादीशुदा हैं। हालांकि गुल्लू का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया था। लेकिन हाल ही में काजी से बात करते हुए गुल्लू ने कहा कि उनकी शादी हुई थी, लेकिन फिर उनका 5 महीने के बाद तलाक हो गया था।
गुल्लू ने बताया था लाइफ के लो फेज के बारे में
अपनी लाइफ के लो फेज को लेकर गुल्लू ने कहा था, ‘वो ब्रेकअप टाइम का हार्टब्रेक नहीं था, लेकिन फिर भी हार्टब्रेक था। मैं सबको नहीं बोल पाता था क्योंकि सबको गलत लगता था, लेकिन मेरे मुताबिक ये सही चीज थी मेरे लिए। मुझे अपने लिए वो स्टेप लेना था।’
शादी को लेकर गुल्लू को बनाया था प्रेशर
गुल्लू ने आगे कहा था, ‘बहुत तगड़ी चीज से निकलकर आया हूं मैं। वहां से भागकर आया हूं मैं जैसे-तैसे। हमारी साइड ना आज भी शादियां जल्दी करते हैं। प्रेशर रहता है कि आप और करोगे क्या? आप कुछ कर नहीं रहे तो शादी कर लो।’
गुल्लू ने फिर बताया था कि उनका तलाक 2024 में हुआ था।
गुल्लू ने ये भी कहा था कि उनकी जिस महिला से शादी हुई थी उससे वह प्यार नहीं करते थे।
परिवार वालों ने बातचीत कर दी थी बंद
गुल्लू ने आगे कहा था, ‘उसके बाद मैं अकेला था। मैंने सोचा इससे ज्यादा क्या गलत था। लाइफ ने अब मुझे बेहतर ही दिया है। मैंने रोडीज शो जीता और फिर गोवा में दोस्तों के साथ एंजॉय कर रहा था। फिर एक रात मैंने देखा कि किसी ने मेरी शादी की फोटो लीक कर दी। मेरा उस वक्त तलाक नहीं हुआ था। जब मैं रोडीज कर रहा था तब मेरी परिवार के साथ दिक्कत चल रही थी। वो मुझे फोर्स करते कि मैं शादी का रिश्ता बनाए रखूं। लेकिन मैंने तलाक का सोच लिया था। मैंने सोचा अब गेम ओवर। मेरे परिवार वाले मुझसे नाराज थे और मुझसे बात भी करना बंद कर दिया था।’