बिग बॉस 20 में दो दोस्तों के बीच दरार आ गई और वो हैं यंग डीएसए और स्काउट। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं।
बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कब दोस्त, दुश्मन बन जाएं और दुश्मन कब दोस्त बन जाएं किसी को नहीं पता। अब हाल ही में शो के शुरुआत से बेस्ट फ्रेंड रहे यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार आ गई है। लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट और यंग के बीच बहस हुई और फिर बहस बाद में इतनी बढ़ गई कि स्काउट ने यंग को धक्का दे दिया। दोनों की दोस्ती में इस दरार से शो के सभी कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका लगा है।
यंग और स्काउट की दोस्ती में दरार
अब बिग बॉस से जुड़ी खबर शेयर करने वाले पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक यंग से लड़ाई के बाद बिग बॉस स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। वहीं लव गिल के साथ भी स्काउट की लड़ाई हो जाती है पजामा-नाडा को लेकर जिसके बाद वह अकेले हो जाते हैं।
स्काउट हो गए गंजे
सभी दोस्तों से दूर होने के बाद स्काउट फिर अकेले हो जाते हैं और जाकर अपने सभी बाल काट देते हैं और गंजे हो जाते हैं। इतना ही नहीं स्काउट फिर इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं स्मोकिंग रूम में।
आम्रपाली-लव ने स्काउट को संभाला
इसके बाद आम्रपाली दुबे और लव गिल, स्काउट को समझाते हैं और उन्हें चुप कराते हैं। लेकिन स्काउट बोलते हैं कि उन्हें अकेला रहना है और उन्हें थोड़ा समय चाहिए।
यंग आए स्काउट के पास
यंग को जब पता चलता है स्काउट के बारे में तो वह उनके पास आते हैं और उन्हें हग करते हैं। इसके बाद स्काउट और इमोशनल हो जाते हैं।
इसके बाद स्काउट और यंग साथ में बैठते हैं और फिर सारी मिसअंडरस्टैन्डिंग क्लीयर करते हैं और सब चीजें ठीक करते हैं। दोनों दोबारा दोस्त बन जाते हैं।
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ये पूरा इमोशनल सीक्वेंस शनिवार को वीकेंड का वार में दिखाया जाएगा।
फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए अब काफी बेताब हैं और देखना चाहते हैं कि कैसे दोनों अपने रिश्ते को ठीक करते हैं।
क्या हुआ दोनों के बीच
बता दें कि एक टास्क के दौरान स्काउट को लेकर गुल्लू और यंग कमेंट्स करते हैं। यंग के लगातार उकसाने के बाद दोनों के बहस हो जाती है और फिर दोनों एक-दूसरे को पर्सनल कमेंट्स करते हैं। स्काउट का गुस्सा आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है और वह यंग को धक्का दे देते हैं। इस इंसिडेंट के बाद बिग बॉस, स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर देते हैं।