Bigg Boss 20: रीति तिवारी की शो में फिर होगी एंट्री? सलमान खान ने दिया हिंट


भोजपुरी एक्टर, सिंगर व पॉलिटीशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ से मिड-वीक एविक्शन में बाहर हो गई थीं. अब शो के नए प्रोमो में सलमान खान के एक हिंट के बाद उनकी वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

नया प्रोमो सामने आने के बाद लग रहा है कि रीति एक बार फिर शो में नजर आएंगी. शो के अपकमिंग एपिसोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

रीति तिवारी की शो में फिर होगी एंट्री?
‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी के मिड-वीक एविक्शन के बाद अब एक नया ट्विस्ट सामने आता दिख रहा है. शो के पिछले एपिसोड में रीति को अचानक घर से बघर होना पड़ा, लेकिन नए प्रोमो ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सलमान खान ने दिया हिंट
प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, ‘आपको लगता है कि वो चली गई, मुझे लगता है कि वो चली गई और बिग बॉस को भी लगता है कि वो चली गई. लेकिन इस सीजन की थीम क्या है?’ इसके बाद ‘तथास्तु-टू’ ट्विस्ट की ओर इशारा किया जाता है.

बैकग्राउंड में रीति की आवाज में ‘आए हाय’ गाना सुनाई देता है और कनिका मान, अमरपाली दुबे, मैरी कॉम, लव गिल समेत बाकी कंटेस्टेंट्स भी एक्साइटेड नजर आते हैं. प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि रीति तिवारी की ‘बिग बॉस 20’ के घर में वापसी हो सकती है. हालांकि, प्रोमो में उनकी वापसी की सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. 

क्यों हुईं थी एविक्ट?
बता दें, रीति तिवारी का एविक्शन उस वक्त हुआ, जब में कैप्टेंसी टास्क के दौरान महि विज, यंग डीएसए और उदिति सिंह को पावर दी गई कि वे उस नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम चुनें. जिसे वे गेम में सबसे कम योगदान देने वाला मानते हैं. महि ने पहले मैरी कॉम और यंग ने अमन गांधी का नाम लिया, जबकि उदिति ने रीति तिवारी को चुना.

उदिति ने कहा कि उन्हें रीति की पर्सनैलिटी काफी कन्फ्यूजिंग लगी. बाद में महि और यंग भी उदिति की बात से सहमत हो गए और तीनों ने मिलकर रीति का नाम ले लिया.





Source link

Related posts

बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की लाडली का खत्म हुआ सफर, घर से बेघर होते ही रीति ने काजी के लिए शेयर किया भावुक पोस्ट

Bigg Boss 20 में उदिति सिंह की बातों पर Love Gill ने दिया जवाब, बोलीं, “Meri Spine Bahut Strong Hai”

‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने किया कनिका मान का सपोर्ट, काजी तौकीर को जमकर लगाई फटकार तो भड़क उठे दर्शक – salman khan scolded qazi touqeer for lollipop comment in bigg boss 20 users saying kanika should thank qazi