‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने किया कनिका मान का सपोर्ट, काजी तौकीर को जमकर लगाई फटकार तो भड़क उठे दर्शक – salman khan scolded qazi touqeer for lollipop comment in bigg boss 20 users saying kanika should thank qazi


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड के वार के एक प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सलमान खान ने काजी तौकीर को उनके लॉलीपॉप वाले कॉमेंट के लिए डांट लगाई लेकिन अब लोग उल्टा बिग बॉस पर ही निशाना साध रहे हैं।

काजी को डांट पड़ी तो भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत से लेकर अब तक 16 कंटेस्टेंट्स में से अगर किसी की सोशल मीडिया पर सबसे अधिक तारीफ हुई है तो वो हैं काजी तौकीर। घर में सबसे चार्मिंग, गजब की आवाज के बादशाह, लोगों की ध्यान खींचने के लिए अतरंगी हरकतें करने में माहिर और कभी-कभी इमोशनल भी, काजी में वो सारी खूबियां अब तक दिखी हैं जो दर्शकों के सामने उन्हें सारे कंटेस्टेंट्स की तुलना में सबसे ऊपर खड़ा करते हैं। हालांकि, कुछ गलतियां उन्होंने भी की हैं, जिसके लिए ‘वीकेंड का वार’ में उन्हें अब डांट पड़ी है। जी हां, आज 3 अक्टूबर के एपिसोड में सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ के ‘वीकेंड का वार’ में काजी तौकीर की क्लास लगाते नजर आएंगे।

दरअसल, हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने कनिका मान पर एक आपत्तिजनक कॉमेंट किया था, जिस पर कनिका ने कड़ा ऐतराज जताया था और यह भी कहा था कि शो के अंदर वह काजी तौकीर को तमीज सिखाकर जाएंगी। काजी ने सफाई दी कि उनका इरादा गलत नहीं था और उन्होंने यह बात मासूमियत या एक सामान्य संदर्भ में कही थी।

सलमान खान के निशाने पर आए काजी

काजी तौकीर के इस कॉमेंट को सलमान खान ने सीरियसली ले लिया है और अब वो एक्टर के निशाने पर आ गए हैं। उनके इस कॉमेंट पर सलमान खान ने उनसे पूछा कि माफी मांगने के बजाय आप बार-बार खुद को सही क्यों साबित कर रहे हैं?

‘काजी, इस हफ्ते आप रॉन्ग चले गए’

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड से पहले चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें सलमान काजी को डांटते हुए कहते हैं, ‘काजी, इस हफ्ते आप रॉन्ग चले गए। आपका इंटेंशन चाहे जो भी हो लेकिन जब किसी को आपका इंटेंशन समझ में नहीं आया तो आपको तब पीछे हट जाना चाहिए न। आपने उसको रबड़ कर दिया, आपने उसको स्ट्रेच कर दिया और इसी वजह से आप गलत चले गए। इसने सॉरी बोला उनको? हमने नहीं देखा आपने इनको सॉरी बोला।’

काजी से बोले सलमान- आप नॉनस्टॉप लगे रहे

उन्होंने कहा, ‘जब आपका इरादा किसी को गलत लगा तो आपको वहीं पीछे हट जाना चाहिए था, लेकिन आप नॉनस्टॉप लगे रहे।’ फिरसलमान खान ने कनिका मान से पूछा कि क्या काजी ने उनसे माफी मांगी है, जिस पर उन्होंने कहा, ‘इन्होंने कहा- मुझे जो मर्जी कोई भी बोल दे नहीं बोल रहा सॉरी, इनमें बहुत हवा आ गई है।’

‘हमने आपको इनसे माफी मांगते हुए नहीं देखा’

काजी ने बीच में कहा कि उन्होंने माफी मांगने की कोशिश की थी। इस पर सलमान ने कहा, ‘हमने आपको इनसे माफी मांगते हुए नहीं देखा। आपने तो ये कहा था कि मैं गाली खा लूंगा, लेकिन सॉरी नहीं बोलूंगा।’

काजी ने कहा- उन्होंने मजाक में कनिका से माफी मांगी थी

फिर काजी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने मजाक में कनिका से माफी मांगी थी। इस पर सलमान ने कहा, ‘आपने कभी किसी को जिंदगी में मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए सुना है?’

‘लगता है बिग बॉस वाले लॉलीपॉप बैन करके ही मानेंगे’

अब इस प्रोमो को देखकर लोग एक बार फिर से काजी के ही सपोर्ट में उतर आए हैं। एक ने कहा, ‘सलमान खान सर, काजी को बदनाम करें या तारीफ करें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दर्शक के तौर पर हम देख सकते हैं कि कनिका और बिग बॉस हाउस की बाकी सभी महिलाएं लगातार काजा को फंसाने और उसकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि उनके पास उससे मुकाबला करने का कोई और रास्ता नहीं है।’ वहीं एक और ने कहा है, ‘वह गलत क्यों था, क्या लॉलीपॉप का मतलब लॉलीपॉप नहीं होता? मैं तो अपने बच्चों को रोज लॉलीपॉप खिलाता हूं मतलब मैं गंदा हूं , नहीं यार।’ वहीं एक और ने कहा, ‘लगता है बिग बॉस वाले लॉलीपॉप बैन करके ही मानेंगे।’

‘अगर किसी को लॉलीपॉप सुनकर गलत खयाल आता है तो इसमें काजी की क्या गलती’

वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘कनिका को काजी का शुक्रिया अदा करना चाहिए, काजी की वजह से दिखी तो सही, इसका योगदान रीति से भी सबसे कम था।’ एक अन्य ने कहा, ‘अगर किसी को लॉलीपॉप सुनकर गलत खयाल आता है तो इसमें काजी की क्या गलती। वहीं कुछ का कहना है कि सलमान अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को डांट लगा रहे, ये हजम नहीं हो रहा, शायद मेकर्स दर्शकों की गुड बॉक्स में रहने के लिए ऐसा कर रहे।

‘कनिका चूंकि एकता की फ्रेंड है तो सलमान उसके सपोर्ट में आ गए’

वहीं एक और ने कहा है कि कनिका चूंकि एकता कपूर की फ्रेंड है तो सलमान उसके सपोर्ट में आ गए, उनकी इमेज को वाइट वॉश कर रहे, हम ऑडियंस को बेवकूफ समझ रखा है क्या? कुछ ने तो कह दिया है कि कनिका न भी दिखे तो भी ट्रोफी ले जाएगी।

‘बिग ब्रदर’ पर आधारित शो

‘बिग बॉस’ भारतीय हिंदी रियलिटी शो है, जो डच फॉर्मेट ‘बिग ब्रदर’ पर आधारित है। ‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण कलर्स पर होता है जबकि दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में इस वक्त एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशल तंवर, अमन गांधी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, यंग डीएसए और लव गिल के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की शो में फिर होगी एंट्री? सलमान खान ने दिया हिंट

Bigg Boss 20: ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर Salman Khan ने Qazi Touqeer को लगाई फटकार, कहा- ‘सही राह चुनिए’

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने दिया घरवालों को झटका, अब आएगा खेल का असली मजा, Bigg-boss Hindi News