नई दिल्ली:
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Promo: बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार इस शनिवार को धमाकेदार होने वाला है क्योंकि सलमान खान नहीं बल्कि खतरों के खिलाड़ी के फेमस होस्ट रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लेते हुए नजर आएंगे. इस हफ्ते कई मुद्दे देखने को मिले, जिसमें काजी तौकीर के हार्ट अटैक को लेकर एक कमेंट ने घर में बवाल खड़ा कर दिया. जहां आसिफ खान भड़कते हुए नजर आए तो वहीं सभी घरवाले काजी के खिलाफ हो गए और उनसे माफी भी मंगवाई. लेकिन अब इन मुद्दों का हिसाब वीकेंड का वार पर होते हुए नजर आने वाला है जहां डायरेक्टर रोहित शेट्टी ना सिर्फ घरवालों की क्लास लगाएंगे बल्कि रियलिटी चेक भी देते हुए नजर आएंगे.
आसिफ खान एंड बुली गैग को लगाई फटकार
प्रोमो की शुरुआत में रोहित शेट्टी कहते हैं, इस हफ्ते जो भी होगा वो विदाउट स्क्रिप्ट होगा. मैं आप सबको पूरे हफ्ते देख कर आया हूं. मेकर्स ने मुझे कुछ ब्रीफ नहीं किया है. नोबडी इज प्रॉम्टिंग मी. कानों में कुछ नहीं है. इस हफ्ते नो फिल्टर होगा. सिर्फ काजी साथ क्या हुआ इस हफ्ते? ये बहुत इनसेंसिटिव बातें कई दफा करते हैं और कह देते हैं मेरा इंटेंशन वो नहीं था. आगे आसिफ खान को रोहित शेट्टी कहते हैं, जिस तरह से आप आते हो ना बता तू बता तू. वो आपको दिखाई नहीं दे रहे. इतने नजदीक आना आंखें ऐसी करना. आपने एक चीज का एहसास नहीं किया. आपने ऑलमोस्ट उसको हेड बट दे दिया था. जब काजी के पास जाते हैं, तो एक बुली गैंग जाती है. तीन-चार आदमी का एक साथ आगे बढ़ना, एक आदमी की तरफ, एक आदमी का सॉरी बोलना, जो तीन चार लोग हैं वो गलत लगते हैं.
स्काउट और लव के रिश्ते को दिया रियलिटी चेक
आगे लव और स्काउट के रिश्ते पर भी रोहित शेट्टी बात करते हैं, जिसे दोनों ने भाई बहन का टैग दिया है. वह कहते हैं, स्काउट एंड लव. एक चीज जो बहुत रॉन्ग लग रही है. सलमान भाई ने हिंट देने की कोशिश की, फिर वो रुक गए. इज जब आप लोग क्लोज आते हो. एक तरफ आप लेटे हुए हो. वो आपके काफ्स दबा रहा है. उसके बाद में कंबल आ जाता है. कंबल के अंदर पैर दब रहा है. यह अच्छा नहीं दिख रहा है बिल्कुल भी. आप (लव) स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे. वो दबाना शुरू करता है. आप आ करते हो. वो ठीक नहीं लग रहा है.
इस पर स्काउट जवाब में कहते हैं, माही दी भी जब बोलते हो मैं उनका भी कर देता हूं. मैं सबके… इस पर इस पर रोहित शेट्टी जवाब देते हुए कहते हैं, एक सेकंड तुम्हें एहसास होगा बेटा कि तू कहां गलत जा रहे हो और क्या गलत हो रहा है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे हैं.