Box Office Verdict: 2026 की ‘सुपर डुपर हिट’ फिल्में कौन सी हैं? देखें लिस्ट


साल 2026 में अब तक कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही हैं. कई फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो कुछ ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना दिए.

आइए जानते हैं इस साल की उन 5 फिल्मों के बारे में, जो सुपरहिट साबित हुईं. इस लिस्ट में सिर्फ 5 फिल्में ही शामिल हैं.

‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. फिल्म ने दुनियाभर में 1,850.85 करोड़ रुपये और भारत में 1,186.32 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया. शानदार कमाई के दम पर फिल्म साल की सुपर डुपर की लिस्ट में टॉप पर है.

‘दृश्यम 3’
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘दृश्यम 3’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 569.42 करोड़ रुपये और भारत में 362.25 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया. इस कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 503.43 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दुनियाभर का कलेक्शन 2,378.6 करोड़ रुपये बताया गया है. इस कमाई के साथ फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई.

‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ को लोगों ने खूब प्यार दिया और बॉक्स ऑफिस खूब कमाई भी की. फिल्म ने दुनियाभर में 451.46 करोड़ रुपये और भारत में 341.24 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया. फिल्म की इस कमाई ने इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया.

‘आवारापन 2’
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 217.64 करोड़ रुपये और भारत में 156.12 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया. इस कलेक्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.



Source link

Related posts

Jailer 2 Box Office Day 9: वीकेंड से पहले ‘जेलर 2’ ने पलटा गेम, शुक्रवार को कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News

चौथे शुक्रवार विजय सलगांवकर पर नहीं बरसीं मां लक्ष्मी की कृपा, ‘दृश्यम 3’ की कमाई 33% गिरी, 22वें दिन लगा झटका

पहले ही दिन पिटी सोनाक्षी-जहीर की ‘तू है मेरी किरण’, शॉकिंग है कलेक्शन