Bigg Boss 20 : लव और स्काउट के बॉन्ड पर मैरी कॉम बोलीं- हमारे यहां भाई-बहन का रिश्ता साफ होता है, लेकिन दूसरे…, Bollywood Hindi News


बिग बॉस 20 से मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। 2 महीने शो में रहने के बाद उनकी शो से जर्नी अब खत्म हो गई है। हाल ही में वीकेंड का वार में स्काउट ओपी और लव गिल के बॉन्ड को लेकर रोहित शेट्टी ने दोनों की क्लास लगाई थी। अब इस बारे में जब मैरी से पूछा गया तो जानें उन्होंने दोनों की इक्वेशन को लेकर क्या कहा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने दोनों को नहीं समझाया।

मैरी बोलीं हमारे यहां भाई-बहन का रिश्ता अच्छा है

मैरी ने जूम से बात करते हुए कहा, ‘देखो, हमारे भारत में बहुत अलग-अलग धर्म हैं। मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और हमारे यहां भाई-बहन का रिलेशन काफी अच्छा होता है यानी बहुत प्योर और सच्चा। दूसरे स्टेट में जो भाई-बहन का रिलेशन है, ऐसा ऑकवर्ड लगता है।’

मैरी ने आगे कहा, ‘कभी-कभी, मुझे दोनों का रिलेशन भाई-बहन वाला बहुत फील हुआ। रिलेशन भाई-बहन वाला तो है, लेकिन जब ज्यादा हुआ तो अंदर से भी मैंने ऐसा फील किया।’

ये भी पढ़ें:

इधर काशवी हीरानंदानी ने मांगी माफी, उधर बिग बॉस 20 में लव गिल पर भड़के स्काउट

मैरी ने क्यों नहीं दोनों को टोका

मैरी ने फिर बताया कि क्यों उन्होंने दोनों को नहीं टोका तो इस पर मैरी ने कहा, ‘मैं नहीं बोल पाई। गेम मुझे अच्छे से पता भी नहीं चला। पाता होता तो उस टाइम मैं उसको डांट देती।’

बता दें कि वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी भी आई थीं। वह दोनों के बॉन्ड पर सवाल खड़े करती हैं और स्काउट को लव से दूर रहने को बोलकर गईं। काश्वी ने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को टीवी में दोनों को देखकर काफी खराब लगता है।

ये भी पढ़ें:

काशवी हीरानंदानी ने स्काउट ओपी संग किया ब्रेकअप? बोलीं- दोस्त की तरह…

लव ने स्काउट को कहा करियर खराब कर दिया

वीकेंड का वार के बाद लव काफी टूट जाती हैं और खूब रोने लग जाती हैं। वह स्काउट से बोलती हैं कि उनकी इमेज खराब कर दी है। लोग उनके बारे में क्या बोल रहे होंगे और सोशल मीडिया पर जो लोग उनके बारे में बोल रहे होंगे उसे कभी हटाया नहीं जाएगा। उनका पूरा करियर खराब हो गया है।

वहीं स्काउट ने भी अब लव से दूरी बना ली है। वह लव से बात करने से बच रहे हैं, लेकिन लव बार-बार आकर उनसे बात कर रही हैं। स्काउट बोलते हैं कि बाहर गंदा लग रहा है और जिससे काश्वी और उसके परिवार को खराब महसूस हो रहा है, वह वो काम नहीं करने वाले।

अब देखते हैं कि दोनों का बॉन्ड आगे जाकर क्या होता है। क्या दोनों का बॉन्ड यहीं खत्म हो जाएगा या आगे भी दोनों साथ हो जाएंगे।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : लव और स्काउट के बॉन्ड पर मैरी कॉम बोलीं- हमारे यहां भाई-बहन का रिश्ता साफ होता है, लेकिन दूसरे…, Bollywood Hindi News

बिग बॉस 20:’सबकुछ फेक था…मुझे अभी जवाब दे’, स्काउट से बोलीं लव गिल, क्या मिला जवाब? नेटिजंस ने लगाई क्लास – Bigg Boss 20: Love Gill Feeling Suffocated Shares Her Emotions With Scout Op In Latest Episode Of Show

Bigg Boss 20: आ गई इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट, जानिए कौन रहा ऑडियंस का फेवरिट, Bigg-boss Hindi News