Bigg Boss 20: लव गिल की वजह से टूटने की कगार पर स्काउट-काशवी का रिश्ता? फैमिली वीक में आने से किया मना, खुद बताई वजह


Kashvi On Bigg Boss 20 Family Week: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) कंटेस्टेंट और गेमर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंट काशवी हिरानंदानी ने बिग बॉस 20 के फैमिली वीक में आने मना कर दिया है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार स्काउट संग उनके रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, दोनों के बीच तनाव की खबर उस समय आई जब स्काउट और बिग बॉस कंटेस्टेंट लव गिल के बीच नजदीकियां देखने को मिली थी. जिस पर काशवी ने खुद बिग बॉस में आकर दोनों से सवाल किए थे. आइए जानते हैं कि उन्होंने बिग बॉस 20 के फैमिली वीक में जाने से क्यों मना किया.  

काशवी ने फैमिली वीक में आने से क्यों किया मना

काशवी ने स्ट्रीम के दौरान साफ किया वो फैमिली वीक में नहीं आएंगी. उन्होंने इसको लेकर कहा कि वह पहले भी मना कर चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जगह स्काउट के पैरेंट्स, रोहित या नियो में किसी को जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैंने फैमिली वीक में जाने से पहले ही मना कर दिया था. मैं कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहती. मुझे और कोई झंझट नहीं चाहिए. मैं बस आराम से रहना चाहती हूं. मैं आप सबके साथ बैठकर शो देखना और एन्जॉय करना चाहती हूं. इसलिए, मैंने पहले ही मना कर दिया था. मैं फैमिली वीक में नहीं जा रही हूं. मुझे लगता है कि उनके माता-पिता में से कोई, या रोहित भाई, या फिर नियो इनमें से किसी एक को जाना चाहिए.’

शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं काशवी

काशवी ने आगे कहा कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती है. पिछली बार भी वो बिग बॉस में अपने पैरेंट्स के खिलाफ गई थीं. उन्होंने कहा, ‘यह मेरी राय है. मैं नहीं जा रही हूं. पिछली बार भी, मैं अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ बिग बॉस में गई थी. लेकिन फिर भी, मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती. बस इतनी सी बात है. स्काउट तक जो भी बात पहुंचानी है, उसे कोई भी अच्छे तरीके से पहुंचा सकता है’

लव गिल की वजह से टूटने की कगार पर स्काउट-काशवी का रिश्ता?

सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि काशवी और स्काउट का रिश्ता लव की वजह से टूटने के कगार पर है. बिग बॉस 20 में स्काउट और लव के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थी. जिसके बाद काशवी ने खुद बिग बॉस में आकर इस मुद्दे पर बात की थी. उन्होंने स्काउट से तीखे सवाल किए.वहीं, लव पर उन्होंने स्काउट को फंसाने का आरोप लगाया था. काशवी ने स्काउट और लव को एक दूसरे से दूर रहने के लिए कहा था. हालांकि, इसके बाद भी वो साथ नजर आ रहे हैं. इसको लेकर घर वाले भी कई बार पीठ-पीछे बोल चुके हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा की जा रही है कि क्या स्काउट और काशवी का रिश्ता टूटने की कगार पर है. हालांकि, काशवी और स्काउट ने अपने इस रिश्ते को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा है. 

कब होगा बिग बॉस 20 का फैमिली वीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का मोस्ट अवेटेड फैमिली वीक 30 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर 2026 तक चल सकता है. हालांकि, अभी इसकी डेट की पुष्टि नहीं हुई है. बिग बॉस का यह 11वां हफ्ता चल रहा है, 12वें हफ्ते में इस खास चार दिन के सेगमेंट के दौरान हर दिन 2 से 3 कंटेस्टेंट्स की फैमिली वाले घर में एंट्री कर सकते हैं. कई हफ्तों से अपनों से दूर रह रहे घरवालों और उनके फैंस के लिए यह हफ्ता बेहद इमोशनल और एंटरटेनिंग होने वाला है, हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है.

ये भी पढ़ें: ‘पंचायत 5’ की शूटिंग के बाद कचरे के ढेर में तब्दील हुआ फुलेरा गांव? इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शेयर कर किया दावा, जानें सच्चाई





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: फैमिली वीक में नहीं आएंगी स्काउट की मंगेतर काश्वी, बोलीं- ‘परेशानी नहीं खड़ी करना चाहती’

Bigg Boss 20 Twist: ‘तू नकली है’, यंग की बात सुनकर भड़के स्काउट, लड़ाई में अरिशफा ने किया बीच-बचाव

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी से नहीं मिलेंगी गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी, ‘फैमिली वीक’ में जाने से किया इनकार